Search

 
 
 

जगन्नाथपुर रथ मेले को लेकर बैठक, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने दिये दिशा-निर्देश

मेला परिसर में साफ-सफाई के लिए बायो-टॉयलेट लगाए जाएंगे.पीने के पानी के लिए डीप बोरिंग और बिजली/जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी. मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक लगाई गयी है
 

 Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला 2025 की तैयारी को लेकर आज रांची समाहरणालय में  बैठक हुई. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने अधिकारियों और मंदिर समिति के साथ मिलकर मेला को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम फैसले लिये.

 

इस बार मेला पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगा. प्लास्टिक के थैले, गिलास, प्लेट्स और थर्मोकोल के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी रहेगी. दुकानें और फूड स्टॉल अब सिर्फ दोना, पत्तल, बांस या मिट्टी से बने बर्तनों का ही इस्तेमाल करेंगे.  प्रशासन डोना-पत्तल विक्रेताओं की लिस्ट भी उपलब्ध करायेगा.

 

मेला परिसर में नियम नहीं मानने वालों पर जुर्माना होगा.  स्टॉल बंद करने की कार्रवाई होगी. स्वच्छता और सुविधाएं बेहतर होंगी.  मेला परिसर में साफ-सफाई के लिए बायो-टॉयलेट लगाए जाएंगे.पीने के पानी के लिए डीप बोरिंग और बिजली/जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी. मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक लगाई गयी है.झूलों के लिए सुरक्षा नियम अनिवार्य होंगे, सभी झूला संचालकों को सर्टिफिकेट रखना होगा.

 

 

 मेला स्थल के पांच मुख्य प्रवेश बिंदुओं पर वॉच टावर और माइक/लाइट की व्यवस्था होगी. CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, सुरक्षा बलों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस कंट्रोल रूम, प्रशासनिक और मीडिया शिविर भी मेला क्षेत्र में होंगे.असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात होंगे. ट्रैफिक कंट्रोल के लिए रूट डाइवर्ट किया जाएगा, भारी वाहनों पर रोक रहेगी.

 

 

स्वास्थ्य सुविधा भी रहेगी मुस्तैदमेला स्थल पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तैनात रहेंगे. चिकित्सा टीम हर समय अलर्ट रहेगी. वालंटियर्स और दुकानदारों को पहचान पत्र दिये जायेंगे, सभी स्वयंसेवकों और समिति सदस्यों को पहचान पत्र दिये जाएयेगे. दुकानदारों को मेला समिति के नियमों का पालन करना होगा.

 

 

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से  अपील की है कि कि मेला केवल पूजा-पाठ नहीं, हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है. सभी लोग कपड़े की थैली लेकर आयें, प्लास्टिक से दूर रहें और मेला परिसर को साफ रखें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही