Jamshedpur : टाटा स्टील अर्बन सर्विसेस के मीटिंग हॉल में बुधवार को एक बैठक हुई. इसमें अर्बन सर्विसेस के अधिकारी तथा शहर के साहित्यकार शामिल हुए. मीटिंग की अध्यक्षता अर्बन सर्विसेस के हेड जे जेवियर टोपनो ने की. वहीं केशव कुमार रंजन तथा गुरुबारी हेंब्रम सहित बैठक में विशेष रूप से जानेमाने कथाकार जयनंदन, अहमद बद्र, डॉ यहिया इब्राहीम, अनवर अदीब, डॉ आजाद, गौहर अजीज, रिजवान औरंगाबादी एवं सैयद साजिद परवेज शामिल हुए. बैठक के आयोजक डॉ हसन इमाम मालिक थे.
टाटा स्टील अर्बन सर्विसेस में साहित्यिक कार्यक्रमों को लेकर बैठक, चलेगा कवि सम्मेलन और मुशायरे का दौर, कमेटी गठित
Last Updated: Jun 12, 2024 12:00 AM (IST)