Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक, झंडोत्‍तोलन का समय न‍िर्धार‍ित

Balumath : बारियातु प्रखंड मुख्यालय में गणतंत्रत दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपाली भगत ने की. बीडीओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा भी है. प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनायी जायेगी. बैठक में प्रखंड कार्यालय में प्रात: 9:05, थाना परिसर में 9:15, पशुपालन विभाग में 9:25, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में 9:30, प्रिंस भारत गैस कार्यालय में 9:35, रामवि में 9:40, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में 9:45, बीआरसी में 9:50. राजद कार्यालय में 10:00, सभी पंचायत सचिवालयों में 10:05, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 10:10 . आजसू पार्टी कार्यालय में, 10:15, सांसद प्रतिनिधि कार्यालय में 10:20, सरस्वती शिशु मंदिर में 10:25, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 10:30, कांग्रेस कार्यालय में 10:35, परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में 10:45 बजे झंडोत्‍तोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रिगन कुमार, सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार सिंह, जिप सदस्य रमेश राम, जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्‍वर यादव व मुखिया सरीता देवी आदि उपस्थि‍त थे. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/after-3-months-and-23-days-the-last-rites-of-the-newly-married-woman-were-removed-from-the-grave-know-what-is-the-whole-matter/">3

माह 23 द‍िन बाद कब्र से न‍िकाल नवव‍िवाह‍िता का क‍िया गया अंत‍िम संस्‍कार, जान‍िये क्‍या पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही