राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक ने सफल मेजबानी को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश, आयोजन के दौरान मुस्तैदी से कार्य करने वाले समितियों को किया जायेगा पुरस्कृत, तीन जनवरी से शुरू हो जायेगा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में लगाया गया कैंप, टीमों का रांची आना शुरू, Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में आज गुरुवार को राज्य में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में 17 समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के पदाधिकारी और विभिन्न समितियों से जुड़े सदस्यों ने शिरकत की. बैठक को संबोधित करते हुए शशि रंजन ने कहा कि सफल आयोजन के लिए मुस्तैदी से कार्य करने वाली समितियों के सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा.
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के सफल आयोजन को लेकर बैठक
Last Updated: Jan 02, 2025 12:00 AM (IST)