Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, चुनाव की बाबत दी गई जानकारी

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय में सामान्य प्रेक्षक डॉ हीरा लाल, पुलिस प्रेषक अमित कुमार सिंह निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की मौजूदगी में बैठक हुई. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों-प्रत्याशियों शामिल हुए. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से उपचुनाव कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा. चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक तक दिशा निर्देशों के पालन करने पर जोर दिया गया. उन्होंने सभी को आदर्श आचार संहिता, सि-विजिल एप, एनकॉर ऐप, सुविधा कैंडिडेट एप के माध्यम से रैली, सभा, रोड शो आदि की अनुमति प्राप्त करने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी. इसे भी पढ़ें:हेमंत">https://lagatar.in/outrage-against-hemant-government-will-win-ramgarh-by-election-deepak-prakash/">हेमंत

सरकार के खिलाफ आक्रोश, जीतेंगे रामगढ़ उपचुनाव : दीपक प्रकाश

पेड न्यूज और व्यय पंजी के बारे में दी गई जानकारी

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी अखबार सहित अन्य माध्यमों में प्रकाशित कराने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने सभी को पोस्टर, बैनर सहित अन्य प्रचार- प्रसार सामग्रियों पर पब्लिशर व प्रिंटर का नाम अनिवार्य रूप से अंकित कराने को कहा. बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने पेड न्यूज़ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी. वहीं राज्य कर पदाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उप निर्वाचन के दौरान व्यय पंजी को संधारित करने के संबंध में विस्तार से बताया और दुविधाओं को दूर किया. वहीं सभी को 15, 20 और 25 फरवरी को आय व्यय कोषांग पहुंचकर अपने व्यय पंजी की जांच कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-arrested-with-pistol-sent-to-jail/">चाईबासा

: पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही