Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: प्रेक्षकों ने सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ की बैठक

Ramgarh: विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए सामान्य प्रेक्षक 22-बड़कागांव वी सरवना, पुलिस प्रेक्षक 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र देवब्रत दस एवं व्यय प्रेक्षक, 22 बड़कागांव सुमेंदु कुमार दास एवं 23 रामगढ़ व्यय प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र पीयूष शुक्ला की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित टाउन हॉल में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने का उद्देश्य की जा रही कार्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने 22- बड़कागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 23- रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया. बैठक के दौरान एसपी अजय कुमार ने विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से की गई तैयारी की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. वहीं उन्होंने अंतरराज्य चेकनाका एवं जिले में बनाए गए चेकनाका के संबंध में जानकारी दी. निर्वाचन के दृष्टिकोण से जिले में आने जाने वाहनों की बनाए गए चेकनाका में किए जा रहे चेकिंग के संबंध में भी जानकारी दी. उन्होंने निर्वाचन के दौरान सेक्टर पुलिस पदाधिकारियो द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी. निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव दीप्ति प्रियंका कुजूर ने बड़कागांव एवं केरेडारी अंतर्गत आने वाले बूथों के संबंध में जानकारी दी. बैठक में प्रेक्षकों द्वारा बारी-बारी से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के उद्देश्य से सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की दुविधाओं को भी दूर किया गया. आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने कार्यों का सही से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-bench-of-9-judges-of-supreme-court-government-cannot-acquire-every-private-property/">सुप्रीम

कोर्ट के 9 जजों की बेंच का अहम फैसला, हर निजी संपत्ति को सरकारें अधिग्रहीत नहीं कर सकतीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही