Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, 425 मरीज हुए लाभांवित

Ranchi: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी की ओर से रविवार को 10:30 बजे से गुरू कृपा पब्लिक स्कूल जतरा मैदान में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया. शिविर में प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ, हड्डी विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, नेत्र विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, मधुमेह व मानसिक विशेषज्ञ, बीपी और शुगर के विशेषज्ञ, निसंतानता तथा जनरल फिजीशियन के साथ अन्य चिकित्सकों द्वारा 425 मरीजों का हेल्थ चेकअप कर निशुल्क दवाईयां दी गई. पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/crime-naxalism-and-atrocities-on-women-increased-in-hemant-government-babulal-marandi/">हेमंत

सरकार में बढ़ा अपराध-नक्सलवाद और महिलाओं पर अत्याचार : बाबूलाल मरांडी
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि आयोजित निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप से शहर के काफी लोग लाभान्वित हुए, ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है. प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह ने कहा कि देश और समाज का विकास तभी हो पाएगा. जब लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुयस सिन्हा ने कहा नस से संबंधित बीमारी के करीब 50 मरीज आए कई मरीजों को नशा से संबंधित प्रॉब्लम थी सभी को दवाई उपलब्ध कराया गया. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-apr-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 APR।।2024 में बेरोजगारी बनेगी मुद्दा।।टेरर फंडिंगःलोहरदगा में NIA रेड।।पंचायत सचिव परीक्षा,1633 सफल।।कांग्रेस ने सहयोगी पवार को बताया लालची।।देश में हैं 3167 बाघ-पीएम।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

ये चिकित्सक रहे मौजूद

डॉक्टरों की टीम मे प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुबोध, दंत चिकित्सक एवं सर्जन डॉ अशीष भगत, डायबिटोलॉजिस्ट एवं जनरल फिजिशियन डॉ रतनेश, माइक्रोबायोलॉस्टि डॉ पूजा सहाय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरके सिंह, दंत चिकित्सक एवं सर्जन डॉ जैमेश भगत, मानसिक रोग विशेषक डॉ सुयश सिन्हा एवं निसंतानता विशेषज्ञ डॉ सोम्या सिन्हा, पॉपुलर नर्सिंग होम से डॉ हर्ष कुमार ईएनटी विशेषज्ञ की टीम एवं सिविल सर्जन सदर अस्पताल की टीम ने इस स्वास्थ्य शिविर कैंप में अपना महत्वपूर्ण सेवा एवं योगदान दिया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही