Search

 
 
 

रामगढ़: केके हॉस्पिटल में लगा मेगा हेल्थ कैंप, 500 लोगों की हुई जांच

 
Ramgarh: रांची रोड स्थित केके हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर लगाया गया. सुबह 9:00 बजे से दोपहर के 3:00 बजे तक इसका आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन हॉस्पिटल के ऑनर सह प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ पंकज कुमार ने किया. कैंप में ह्रदय रोग, दांत, कान, नाक, स्वांस, ऑर्थो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच के साथ दवा एवं सलाह भी लोगों को दी गई. कैंप में डॉ पंकज कुमार (जनरल सर्जरी), डॉ प्रेम कुमार (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ मुकेश कुमार अग्रवाल (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ नवीन कुमार बरनवाल (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ संतोष प्रसाद (शिशु रोग विशेषज्ञ) और डॉ अंतरिक्ष कुमार (पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपक चंद्र प्रकाश (मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ), डॉ नीलम कालुंदिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ ए कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ राजेश कुमार (जेनरल फिजिशियन), डॉ हेमलता (फिजियोथैरेपी) आदि ने अपनी सेवाएं दी. शिविर में लगभग 500 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया. कैंप के सफल आयोजन में सिमरन, वर्षा, मुशर्रत माही, संतोष आदि ने योगदान दिया. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही