Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक शिविर

Advertisement
Advertisement
बोकारो : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत 13 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन स्थानीय रामरूद्र प्लस टू विद्यालय परिसर में किया जाएगा. 11 नवंबर को न्याय सदन सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने आयोजन को वृहद रूप से करने व ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को इस शिविर से लाभान्वित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया.  बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. पिछले लगभग डेढ़ माह में आयोजित कार्यक्रम के तहत जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उसकी अर्हता की जांच करते हुए उसे संबंधित योजना का लाभ दें. शिविर में कुछ लाभुकों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति प्रमाण पत्र/योजना का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कुमार को कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी रूप से कोविड टीकाकरण एवं कोविड जांच केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने सभी महत्वपूर्ण विभागों को अपने विभाग के फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाने का  निर्देश दिया. उन्होंने आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्वाचन, समाज कल्याण, डीआरडीए, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, सूचना जनसंपर्क, पंचायती राज, पशुपालन, सहकारिता, कृषि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पेयजल स्वच्छता, जेएसएलपीएस , श्रम विभाग, नगर निगम चास आदि विभाग प्रमुखों को स्टाल लगाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे करें, कहीं किसी तरह की कोई चूक न हो. बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकारी की सचिव लूसी सोरेन तिग्गा, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बीना कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास मिथिलेश कुमार चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, न्याययिक पदाधिकारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : घर">https://lagatar.in/thieves-blew-property-worth-lakhs-from-home/">घर

से चोरों ने उड़ायी लाखों की संपत्ति [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही