Search

 
 
 

हजारीबाग नगर निगम में लगा मेगा ऋण शिविर

 
Hazaribagh: हजारीबाग नगर निगम के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से मेगा ऑण शिविर का आयोजनक या गया. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में भी डिजिटल तथा सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम के तहत ऋण आवेदक के संवितरण के लिए नगर निगम हजारीबाग में शिविर लगाये गये. लगभग 400 लोगों को ऋण संवितरण तथा क्यूआर कोड प्रदान किया गया. दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तत्वावधान में हजारीबाग नगर निगम स्थित सभागार में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया. इस मेघा ऋण शिविर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम तथा स्वयं सहायता समूह, बैंक लिंकेज के तहत आवेदन, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के विभिन्न ब्रांचों से संबंधित लाभुकों के लिए मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया. लगभग 400 लाभुकों को नगर आयुक्त सह प्रशासक की अध्यक्षता में तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ऋण आवेदन कर्ताओं को सैंक्शन लेटर दिये गये. साथ ही उनके डिजिटल लेन देन को प्रोत्साहित करने के लिए तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड भी बैंक के द्वारा प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें-आलमगीर">https://lagatar.in/alamgir-alam-got-the-charge-of-parliamentary-affairs-ministry/">आलमगीर

आलम को मिला संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार

स्ट्रीट वेंडर के आर्थिक उत्थान पर जोर

विदित हो कि प्रधानमंत्री सुनिधि योजना मुख्य रूप से रेहरी पटरी तथा स्ट्रीट वेंडर के आर्थिक उत्थान तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कोरोना काल में शुरू की गई योजना है. इस योजना के तहत ऋण आवेदनकर्ता प्रथम किस्त के अंतर्गत 10000, द्वितीय किस्त के अंतर्गत 20000 तथा तृतीय किस्त के अंतर्गत 50000 रुपये का ऋण प्रदान किया जाता है. इस योजना के अंतर्गत नगर निगम अंतर्गत लगभग 3600 लोगों को ऋण प्रदान किया जा चुका है. साथ ही जितने भी आवेदक हैं, उनके संवितरण की प्रक्रिया को और भी सरल बनाने के लिए नगर निगम में बैंकों के सहयोग से मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान लगभग 400 लोगों को ऋण संवितरण पत्र प्रदान किया गया. साथ ही उनलोगों के बीच क्यूआर कोड भी जनरेट किया गया. मौके पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक नित्येश आनंद, बाजार ब्रांच के निर्जय कुमार, स्टेट बैंक मुख्य शाखा मैनेजर सहवीर कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुमित श्रीवास्तव, मानिक चंद्र दास, नगर मिशन प्रबंधक मधु कुमारी, सामुदायिक संगठनकर्ता नैयर वसीम, सोमी श्रीवास्तव, निरमा कुमारी, शांति मुकुल ख को तथा सभी सीआरपी मौजूद थी. अगला ऋण शिविर 6 फरवरी को इंडियन बैंक के आवेदनकर्ताओं के लिए नगर निगम सभागार में लगाया जाएगा. नगर आयुक्त सह प्रशासक के निर्देशानुसार सभी निगमवासियों से अपील की जाती है कि फुटपाथ पथ विक्रेता जो भी आवेदन करता को ऋण नहीं मिल पाया है, संबंधित बैंक के ऋण शिविर में उपस्थित होंगे तथा साथ ही वैसे फुटपाथ विक्रेता जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह शीघ्र जाकर नगर निगम के डे एनयूएलएम शाखा के माध्यम से आवेदन करेंगे. इसे भी पढ़ें-चंपई">https://lagatar.in/champai-sorens-son-babulal-said-happy-about-his-father-becoming-cm-sad-about-hemant-going-to-jail/">चंपई

सोरेन के बेटे बाबूलाल ने कहा- पिता के सीएम बनने की खुशी, हेमंत के जेल का जाने का गम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही