Search

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 737 यात्री पकड़े गए, 4.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा सुनियोजित तरीके से दिन-रात यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे कुल 737 यात्रियों को पकड़ा गया.
 
Uploaded Image

ट्रेन में टिकट चेक करते टीटीई.

जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से 4,15,690 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई. रेलवे की चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी देखी गई.

धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्लेटफार्म में प्रवेश करने और यात्रा करने से पहले उचित टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें. उन्होंने बताया कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही