Search

मेघाहातुबुरु: एचईसीएल कॉलोनी के घर में गैस सिलेंडर से भड़की आग, महिला और बच्ची झुलसीं

[caption id="attachment_146258" align="aligncenter" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/fire-kiriburu-1-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> घायल पूनम.[/caption] Kiriburu : मेघाहातुबुरु के एचईसीएल कॉलोनी स्थित सेल आवास में रहने वाले टींकू पान के घर में मंगलवार की सुबह गैस सिलेंडर से आग लग गई. इस हादसे में रसोई घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. दुर्घटना में टींकू की पत्नी पूनम पान (24 वर्ष) व एक साल कीबच्ची अराध्या जो बाहर से मेहमान के रूप में अपनी मां के साथ आयी थी, वह गंभीर रूप से जल गई. दोनों घायलों को सेल अस्पताल किरीबुरु में प्राथमिक इलाज किया गया. डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है. घटना के बाबत पूनम ने बताया की सुबह लगभग सात बजे घर में गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी तभी बच्चे दौड़-भाग कर घर में ही खेल रहे थे. इसी बीच एक बच्चा का पैर खेलते समय गैस पाईप में फंस गया तथा खिंचाकर पाईप खुल गया. उसी कारण से तेज आग भड़क गई. इसकी चपेट में मैं और एक बच्ची आ गयी, जिसमें मेरा हाथ और हल्का चेहरा तथा बच्ची का चेहरा गंभीर रूप से जल गया. दोनों खतरे से बाहर हैं. इस घटना से किचन का सारा समान जलकर खाक हो गया तथा फर्श का प्लास्टर आदि भी टूट गया. लोगों ने बताया की अगर पूनम अपनी सूझबूझ का परिचय नहीं दी हुई होती तो जान माल का भारी नुकसान पहुंचता. नोट-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//