Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेघाहातुबुरु-किरीबुरु : लौह अयस्क खदान में 31वां खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह मना

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बोकारो इस्पात संयंत्र के मेघाहातुबुरु और किरीबुरु लौह अयस्क खदान में 31वां खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया. इसमें ए-1 समूह निरीक्षण दल के कंवेनर जितेंद्र कुमार वरीय प्रबंधक (खनन), पाखर बॉक्साइट खदान, मेसर्स हिंडाल्को, सदस्य पीबी मिश्रा मेसर्स टाटा स्टील, संजय शर्मा तथा वंगलपुडी कुमार, मेसर्स हिंडाल्को और अभिषेक कुमार, मेसर्स हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-aman-sahu-will-not-be-able-to-contest-elections-high-court-rejects-petition/">गैंगस्टर

अमन साहू नहीं लड़ पायेगा चुनाव, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/KIRIBURU-31-KHAN-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय, भारत सरकार का प्राथमिक मिशन खनिज और खान पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत सरकार की विनियामक एजेंसी है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण पर न्यूनतम प्रतिकूल प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए खानों के विनियामक निरीक्षणों, खनन योजनाओं के अनुमोदन और पर्यावरण प्रबंधन योजनाओं के माध्यम से देश के खनिज संसाधनों (अभितट और अपतटीय दोनों) के व्यवस्थित और वैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देना है. भारतीय खान ब्यूरो, रांची क्षेत्र, 31वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के अवसर पर मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के तत्वावधान में खान निरीक्षण और प्रचार प्रसार के लिए मेघाहातुबुरु-किरीबुरु लौह अयस्क खदान को मनाने का शानदार अवसर मिला है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-kalpana-murmu-soren-filed-nomination-from-gandey/">झारखंड

विस : कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय से भरा नामांकन
ए-1 समूह निरीक्षण दल के कंवेनर जितेंद्र कुमार ने कहा कि मैं विश्व प्रसिद्ध सारंडा वन की गुरुवार की दोपहर को खान निरीक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए मेघाहातुबुरु-किरीबुरु लौह अयस्क खदान को धन्यवाद देता हूं कि इतने शानदार कार्यक्रम को रखा है. खनन उद्योग का हमारे राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है. भारतीय खान ब्यूरो के रांची क्षेत्र का इस वर्ष का विषय है आज का कायाकल्प करें. वैज्ञानिक खनन के निरंतर सुधार के साथ कल जीवित रहें. खनिज संरक्षण जागरूकता, संसाधनों का प्रभावी उपयोग और खनन के सतत विकास की उपलब्धि, भारत में एक अलग पहचान देता है. इसके कारण इस क्षेत्र की सभी खदानें उत्तरोत्तर प्रगति कर रही हैं. खनन भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है जो संगठन, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-the-job-contract-system-is-implemented-in-guwa-mine-then-there-will-be-agitation-after-15-days-rama-pandey/">किरीबुरु

: गुवा खदान में जॉब कांट्रेक्ट प्रथा लागू हुआ तो 15 दिनों बाद होगा आंदोलन : रामा पांडेय
आरपी सेलबम, मुख्य महाप्रबंधक (खान), मेघाहातुबुरु ने कहा कि पर्यावरण अगर नहीं बचेगा तो हम भी नहीं बचेगें, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाएं. मैं मेसर्स हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और मैसर्स टाटा स्टील के सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से अत्यधिक कृतज्ञ और सम्मानित महसूस कर रहा हूं तथा इसके अलावा, हम इनके मूल्यवान योगदान, प्रयासों, और समर्पण की सराहना करते हूं. किरीबुरु लौह अयस्क खदान के मुख्य महाप्रबंधक (खान) कमलेश राय ने कहा कि मानव सभ्यता के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है कि वह पर्यावरण को बचायें, तापमान के बढ़ने की गति को रोकें तथा जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेवार कारणों का निदान खोजने का प्रयास करें. विशिष्ट अतिथि नीतीश कुमार, संलग्न पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जीवन जीने के लिए दुनिया को नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और आने वाले वर्षों में करना होगा. अंधाधुंध विकास, औद्योगिकरण, पानी का दोहन, ग्रीनहाउस गैसों की बढ़ती मात्रा, आबादी के लिए अधिकाधिक भोजन पैदा करने की जरुरत आदि कारकों ने धरती के पर्यावरण पर बोझ बहुत बढ़ा दिया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-the-effect-of-dana-storm-has-started-strong-cold-winds-are-blowing/">किरीबुरु-मेघाहातुबुरु

: दाना तूफान का असर शुरू, तेज ठंडी हवाएं चल रही
स्वागत भाषण मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के महाप्रबंधक (खान) संजय कुमार सिंह ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन किरिबुरु लौह अयस्क खदान के महाप्रबंधक (खान) राम सिंह ने किया. सारे कार्यक्रमों की व्यवस्था मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के सहायक महाप्रबंधक (खनन) तथा प्रभारी (पर्यावरण और लीज) संदीप कुमार भार्दवाज ने किया. मंच संचालन मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के सहायक महाप्रबंधक (सर्वेक्षण) अवधेश कुमार और प्रकाश कुमार गुप्ता ने किया तथा कहा कि पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्याम सुंदर शाह, महाप्रबंधक (विद्युत) मनीष राय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विकास दयाल, उप महाप्रबंधक (खनन) संजय कुमार, उप महाप्रबंधक (भूगर्भ) मनोज कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सर्विसेज) अजीत कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सी व आईटी) मृत्युंजय कुमार, उप प्रबंधक (खनन) प्रकाश कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक (सर्विसेज) अफजल हुसैन, एम.टी.टी निशांत कुमार एवं कृष्ण कुणाल इत्यादि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही