Search

मेघाहातुबुरु : खदान ने लक्ष्य 32 लाख टन उत्पादन किया : जीएम

Kiriburu (Shailesh Singh) : बहुत बड़े गर्व की बात है कि मैं ऐसे खान का महाप्रबंधक हूं, जिसके सभी कामगार साथी काफी मेहनती, जागरुक और उत्तरदायी हैं और आपस में भी एक दूसरे को काफी मदद करते हैं. आप लोगों के कारण ही मेघाहातुबुरु खदान ने वर्ष 2023-24 में उत्पादन लक्ष्य 32 लाख टन को शत फीसदी प्राप्त किया. उक्त बातें मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक (जीएम) एसके सिंह ने मेघाहातुबुरु मैदान में ध्वजारोहण के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में उत्पादन का लक्ष्य 25 लाख टन रखा गया है. हमारे लिए बड़े खुशी की बात है कि इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस, खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए सामुदायिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल माइनिंग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए मेधाहातुबुरु लौह अयस्क खदान को 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/elephant-crushes-old-man-in-vishnugadh-condition-critical/">हजारीबाग:

विष्णुगढ़ में हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, हालत गंभीर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Meghahatuburu-Jhanda-Khadan-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> आज मेघाहातुबुरु खदान लौह अयस्क की कमी से जूझ रहा है लेकिन हमारे सभी साथी वैज्ञानिक तरीका अपना कर खनन एवं बैक फिलिंग का काम कर रहे है. हमारे खदान में शून्य दुर्घटना, प्रदुषण को कम करने और अच्छे कार्यप्रणाली के लिए बहुत सारे काम किये जा रहे हैं. डीजीएमएस के निर्देशानुसार खदान में 6 हाईमास्ट टावर दिया गया है जिससे माइनिंग में सुविधा हो रही है. पारडीह पंप हाउस में 325 केवी मोटर लगाया गया है, जिससे खदान व टाउनशिप में पानी आपूर्ति होगा. माइंस के सभी क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाया जा चुका है जिससे जेनरल ऑफिस से देखा जा सकता है. माइंस के सभी कार्यलय साथ ही साथ सिविल ऑफिस और सीआईएसएफ ऑफिस में भी इन्टरनेट क्नेकशन किया जा चुका है, जिससे सभी को काम करने में सुविधा हो रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/independence-day-celebrated-in-sarala-birla-public-school/">रांची:

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Meghahatuburu-Jhanda-Khada-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खदान में फ्यूएल का खपत, कार्बन फूटप्रिंट कम करने के लिए इंजिन थ्रोटल सर्किट पीसी-20008 को मोडीफाई किया गया है जिससे 8 लिटर डीजल प्रति घंटे कम खपत हो रहा है. इसके लिए मैं अपने मैकेनिकल विभाग की टीम को विशेष धन्यवाद देता हूं. टाउनशिप में आरओ प्लांट से लोगों को स्वच्छ पेयजल दिया जा रहा है. सेल आवासों में टाईल्स, चक्कर टाइल्स, पेंटिंग का काम शुरु हो चुका है. एचरडी सेंटर में शौचालय का काम पूरा हो चुका है. मेघाहातुबुरु टाउनशिप का रोड मरम्मति, एसटीपी निर्माण का काम चल रहा है. गेस्ट हाउस टू में 20 केवी का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है जिससे बिजली की खपत कम हो रही है. टाउनसीप में 20 मीटर लंबा हाई मास्ट टावर लगाया जायेगा इसके लिए कार्य आदेश दिया जा चुका है. केन्द्रीय विद्यालय में सुरक्षा के लिए तड़ित चालक लगाया गया है. पिछले वर्ष 2023-24 में सीएसआर के तहत एक करोड़ रुपया खर्ज किया गया है बहुत सारे विकास कार्य किये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कांटा">https://lagatar.in/complete-the-construction-of-kanta-toli-flyover-by-16th-september-sunil-kumar/">कांटा

टोली फ्लाईओर का निर्माण 16 सितंबर तक पूर्ण करें : सुनील कुमार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Meghahatuburu-Jhanda-Khada-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिछले वर्ष सर्दी में जरुरतमंदों के बीच कम्बल वितरण, मशरुम खेती का प्रशिक्षण, सब्जी बीज का वितरण किया गया. मेघाहातुबुरु हौकी मैदान का रीनोवेशन, सेल डे बोर्डिंग हॉकी ट्रेनिंग सेंटर में 45 बच्चों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मुझे यह बात बताने में खुशी हो रही है कि जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी अकादमी द्वारा 10 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित झारखण्ड सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2024 में सेल मेघाहातुबुरु बोर्डिंग हॉकी ट्रेनिंग सेन्टर से 3 खिलाड़ियों डीबर कंडायबुरु, डेविड लुगुन, सिंगराई सिरोम को चयनित किया गया है. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/">लोहरदगा

जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम, डॉ रामेश्वर उरांव ने किया ध्वजारोहण
इसके अलावे ग्रामीणों व महिलाओं का खेल स्वावलम्बन, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण आदि क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं. इस दौरान सीआईएसएफ जवानों व स्कूली बच्चों द्वारा पैरेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैत्री फुटबौल आदि का आयोजिन किया गया. उपस्थित लोगों में महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक केबी थापा, महाप्रबंधक वीके सुमन, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक सरस साहू, अवधेश कुमार, राम बाबू डोराडला आदि सैकड़ों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp