Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेघालय : वेश्‍यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्म हाउस से 35 जिलेटिन की छड़ें, 100 डोटोनेटर बरामद

Advertisement
Advertisement
Guwahati : वेश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये मेघालय के भाजपा नेता बर्नार्ड एन मराक के फार्म हाउस से विस्फोटक सामग्री बरामद होने की खबर है. पीटीआई के अनुसार बर्नार्ड के फार्म हाउस से 35 जिलेटिन की छड़ें, 100 डेटोनेटर, चार क्रॉस-धनुष और 15 तीर बरामद किये गये हैं. बता दें कि मेघालय के वरिष्ठ भाजपा नेता को पिछले दिनों उत्तरप्रदेश के हापुड़ में गिरफ्तार किया गया था. इसे भी पढ़ें : अन्ना">https://lagatar.in/pm-said-at-the-convocation-of-anna-university-the-whole-world-is-looking-towards-the-youth-of-india-with-hope/">अन्ना

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीएम ने कहा, पूरी दुनिया उम्मीद के साथ भारत के युवाओं की ओर देख रही है

छह नाबालिगों को फार्म हाउस से छुड़ाया गया था

खबरों के अनुसार इससे पहले पुलिस ने मेघालय के तुरा में बर्नार्ड एन मराक के फार्महाउस रिंपू बागान पर छापा मारा था. उस समय छह नाबालिगों को फार्म हाउस से छुड़ाया गया था. वहां से गर्भनिरोधक के 500 पैकेट, आपत्तिजनक सामान और दर्जनों वाहन बरामद किये थे. अब मराक के फार्महाउस से विस्फोटक चीजें बरामद होने की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार मेघालय पुलिस ने उन पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें :  दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-high-court-summons-jairam-pawan-khera-asked-to-remove-controversial-tweet-on-iranis-daughter/">दिल्ली

हाईकोर्ट ने जयराम, पवन खेड़ा को समन भेजा, ईरानी की बेटी पर किया गया विवादित ट्वीट हटाने को कहा

कानून के तहत कार्रवाई होगी  : CM कोनराड संगमा

बताया जाता है कि पुलिस छुड़ाये गये बच्चों के कपड़े और किताबें लेने के लिए फार्महाउस पर गयी थी. इस क्रम में पुलिस को फॉर्महाउस में एक छोटा दरवाजा मिला, जिसे तोडे जाने पर विस्फोटक और अन्य हथियार मिले. मेघालय के CM कोनराड संगमा ने बर्नार्ड को लेकर कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है. मैं इसमें कुछ नहीं कहना चाहता. पुलिस अपना काम कर रही है. इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति से उन्होंने साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई होगी होगी.

पार्टी शर्मनाक स्थिति में फंस गयी है

बता दें कि बर्नार्ड ने अपनी फरारी के दौरान एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये सब फर्जीवाड़े के आरोप हैं. मैंने कोई वेश्यालय का रैकेट नहीं चलाया. मराक पहली बार 2017 में चर्चा में आये थे, जब उन्होंने पशु बाजारों में वध के लिए मवेशियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर केंद्र के फैसले के विरोध में भाजपा छोड़ दी थी. हालांकि इस अधिसूचना को बाद में वापस ले लिया गया था. बर्नार्ड एन मराक फिर भाजपा में शामिल हो गये लेकिन अब पार्टी शर्मनाक स्थिति में फंस गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही