Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेघालय विधानसभा चुनाव : जेपी नड्डा ने घोषणापत्र किया जारी, कहा- बीजेपी नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर

Shillong :  मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया.  उन्होंने कहा कि घोषणापत्र पेश करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है. मेघालय संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध राज्य है. राज्य के समृद्ध होने की बहुत गुंजाइश है और हम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/apollo-hospital-to-be-built-in-ranchi-smart-city-urban-development-department-asked-to-provide-land/">रांची

स्मार्ट सिटी में बनेगा अपोलो अस्पताल, नगर विकास विभाग ने जमीन उपलब्ध कराने को कहा)

14 फरवरी को नड्डा ने नागालैंड के लिए घोषणा पत्र किया था जारी

बता दें कि नागालैंड विधानसभा भी 27 फरवरी को होने वाला है. मेघालय से पहले जेपी नड्डा ने नागालैंड में घोषणा पत्र जारी किया था. इस दौरान नड्डा ने कहा था कि पांच साल पहले नॉर्थ ईस्ट में अवरोध, उग्रवाद, लक्षित हमले आदि का सामना करना पड़ता था. लेकिन आज नागालैंड फिर से शांति, समृद्धि और विकास की राह पर आ गया है. नागालैंड की विकास की एक कहानी रही है. पिछले आठ सालों में विद्रोह 80% कम हो गये हैं और AFSPA 66% क्षेत्रों से हटाया गया है. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के राज्यों को `अष्ट लक्ष्मी` मानते हैं.  उनमें विकास के आधार पर शांति, बिजली, पर्यटन, 5जी संकेत, संस्कृति, प्राकृतिक-खेती और खेल के साथ-साथ अन्य क्षमताएं हैं. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/criminals-shot-dead-a-woman-in-simdegas-kolebira/">सिमडेगा

के कोलेबिरा में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही