Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेहुल चोकसी मामला : सीबीआई, ईडी और विदेश मंत्रालय की टीम दो कमांडो के साथ डोमिनिका में

Advertisement
Advertisement

मेहुल चोकसी भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ एक अपराधी भी है. हम डोमिनिका कोर्ट से उसको वापस भारत को सौंपने की गुहार लगायेंगे.

 NewDelhi :  पीएनबी लोन घोटाला मामले में वांटेड भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की घेराबंदी के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और विदेश मंत्रालय की टीमों द्वारा डोमिनिका में डेरा डाले जाने की खबर है. सूत्रों   के अनुसार भारत से आठ सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर एक प्राइवेट जेट से डोमिनिका पहुंची है. टीम शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुई थी.

बता दें कि दो जून को होने वाले चोकसी प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए विदेश मंत्रालय, सीबीआई और ईडी के 2-2 सदस्य सीआरपीएफ के दो कमांडो के साथ डोमिनिका में हैं. सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुंबई जोन से सीबीआई और ईडी के अधिकारियों को शुक्रवार को दिल्ली तलब किया गया था. बाद में वे डोमिनिका के लिए निजी जेट में सवार हुए. हालांकि, इस संबंध में डोमिनिका भेजे गये अधिकारियों की संख्या पर सीबीआई और ईडी के वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे हुए है.

ईडी डोमिनिका की कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सकती हैं

 मेहुल चोकसी के मामले में अब भारतीय जांच एजेंसी ईडी डोमिनिका की कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सकती हैं. इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय वहां की सरकार से आग्रह करते हुए बुधवार (2 जून) को हलफनामा दायर करने की अनुमति मांगेगा. जिसमें मेहुल चोकसी को भारतीय नागरिक बताया गया है. सूत्रों के अनुसार   ईडी का हलफनामा मंगलवार को तैयार होगा और सरकार की तरफ से इसका रिव्यू भी किया जायेगा.

फिर डोमिनिका में ईडी के प्रतिनिधियों की तरफ से मंजूरी का हलफनामा दाखिल किया जायेगा. भारत सरकार के एक अधिकारी के अनुसार सरकार के रुख की विवेचना करना आवश्यक है.  यह एकतरफा नहीं किया सकता है, मेहुल चोकसी भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ एक अपराधी भी है. हम डोमिनिका कोर्ट से उसको वापस भारत को सौंपने की गुहार लगायेंगे.

इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-sought-fugitive-mehul-choksi-from-dominica-said-he-is-indian-citizens-have-committed-crime/77838/">भारत

ने डोमिनिका से भगोड़े मेहुल चोकसी को मांगा, कहा, हमारा नागरिक है, जुर्म किया है, विमान भेजा!

  मेहुल चोकसी को लेकर गरमाई कैरिबियाई देशों की राजनीति

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के कारण भारत की राजनीति के साथ कैरिबियाई देश एंटीगुआ और डोमिनिका की राजनीति को भी गरमा दिया है. खबर है कि एंटीगुआ और डोमिनिका दोनों ही देशों में विपक्षी पार्टियों ने मेहुल चोकसी मामले में अपने-अपने देश की सरकारों को निशाने पर लिया है. डोमिनिका में विपक्ष के नेता लिनॉक्स लिंटन ने अपने देश की सरकार पर आरोप लगाया है कि मेहुल चोकसी जिस तरह एंटीगुआ से गायब होकर यहां पाया गया है,

इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-continues-to-attack-modi-government-questions-zero-vaccine-policy-black-fungus/79312/">राहुल

गांधी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल जारी, जीरो वैक्सीन नीति, ब्लैक फंगस पर सवाल दागे

प्रधानमंत्री ब्राउन का आरोप , मेहुल चोकसी विपक्षी पार्टियों को फंड कर रहा है

उसने सरकार की मिलीभगत की ओर इशारा किया है. विपक्ष ने मांग की है कि मेहुल चोकसी से जुड़ी पूरी थ्योरी पर तुरंत रोक लगनी चाहिए.    एंटीगुआ में भी विपक्षी पार्टी ने वहां के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन को निशाने पर लिया था. लेकिन खुद प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने आरोप लगा दिया कि मेहुल चोकसी उनके देश की विपक्षी पार्टियों को फंड कर रहा है. ताकि अगर वो सत्ता में आये तो उसे एंटीगुआ में रोका जा सके.

 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही