Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद संजय सेठ ने कहा- रेलवे स्वास्थ्य केंद्रों को और दुरुस्त करे रेल प्रशासन

Advertisement
Advertisement

Ranchi : सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची और हटिया स्टेशन के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद इसकी व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया है. मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ भी इस दौरान उनके साथ थे. सेठ ने स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना संक्रमितों के इलाज की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. डीआरएम ने सांसद को बताया कि कोरोना संक्रमण से 22 रेल कर्मियों की मौत हुई है. रेलवे के 300 से अधिक कर्मी अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं. करीब एक दर्जन रेलकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं. इन कर्मियों की समुचित उपचार की देखभाल रेल प्रशासन कर रहा है.

डीआरएम ने सेठ को जानकारी दी कि रांची स्टेशन पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र मुख्य रूप से प्राथमिक उपचार केंद्र है. यहां केवल सामान्य मरीजों का इलाज यहां किया जाता है. यहां डॉक्टर और मेडिकल टीम अपनी सेवाएं देते हैं. इसके अतिरिक्त हटिया में रेलवे का मुख्य अस्पताल है. इसे जिला प्रशासन ने कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया है. कोरोना संक्रमित मरीजों का यहां इलाज किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन ने स्टेशनों पर यथासंभव यात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

तीसरी लहर के लिए भी रहें तैयार

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए. दोनों ही स्टेशनों पर आने वाले यात्री जो बीमार पड़ते हैं, उनके समुचित उपचार का प्रबंध रेल प्रशासन करें. इसकी पूरी निगरानी हो. सेठ ने निर्देशित किया कि रेल यात्रियों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल भी रेलवे की अपनी जिम्मेवारी है. .इस लिहाज से रेल प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करें

टीकाकरण केंद्र पहुंचे सांसद

सांसद सेठ ने हिनू स्थित कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया. वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की टीका लेने आए नागरिकों से भी बातचीत की. देश के हर नागरिक को टीका मिले, इसके लिए केंद्र सरकार काफी तेजी से काम कर रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही