Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिथिलेश ठाकुर से मिले दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, जलापूर्ति दुरुस्त करने की मांग

Ranchi: रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को माता की चुनरी पहनाकर दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई दी. साथ ही दुर्गा पूजा के निमित्त कुछ मांगे रखीं. प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के दौरान समय पर और नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को पूजा कार्यक्रम और भोग में असुविधा न हो. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कृष्णापूरी, बरियातु और बड़गाईं क्षेत्रों में नगर विकास विभाग (जुडको) द्वारा क्रियान्वित शहरी पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत कई जगहों को खुदाई कर छोड़ दिया गया है. उसे दुर्गा पूजा के पहले भरने एवं दुर्गा पूजा तक पाइप बिछाने के लिए की जाने वाली खुदाई रोकने का आग्रह किया. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नगर विकास विभाग के सचिव व उर्जा विभाग के सचिव को उपरोक्त मांगो के संबंध में निर्देशित किया. रांची जिला दुर्गा पूजा समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पूजा के दौरान पंडाल भ्रमण करने व मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रण दिया. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय, अशोक चैधरी, मुनचुन राय, अशोक पुरोहित, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता, आलोक साहू, राहुल शर्मा, शुभम सिन्हा, विश्वनाथ दा, मनीष श्रीमाली और अरविंद साह शामिल थे. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/tell-jmm-who-gave-pankaj-mishra-the-right-to-loot-1000-crores-deepak-prakash/">झामुमो

बताये 1000 करोड़ की लूट कराने का हक पंकज मिश्रा को किसने दिया : दीपक प्रकाश 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही