Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड रोलर स्केटिंग संघ के सदस्यों ने की मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात

Ranchi: मंगलवार को रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं निधि सिंह ने झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की और उन्हें 1 जून से 5 जून तक होने वाली आगामी चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता से अवगत कराया. खेल मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के लिए यह बड़ी गर्व की बात है कि झारखंड को पहली बार स्केटिंग के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ. साथ ही उन्होंने झारखंड के रोलर स्केटिंग संघ को कहा कि इस संघ के लोगों के कठिन परिश्रम और प्रयास से झारखंड अब रोलर स्केटिंग खेलों में भी आगे बढ़ रहा है, और इस अवसर में झारखंड सरकार भी पूरी तरह से झारखंड रोलर स्केटिंग संघ के साथ खड़ी है. इसे पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/palamu-husband-wife-dispute-resolved-with-the-initiative-of-ladc-deputy-chief-santosh-kumar-pandey/">पलामू:

एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय की पहल से सुलझा पति-पत्नी का विवाद
उन्होंने झारखंड रोलर स्केटिंग संघ का समारोह निमंत्रण स्वीकार कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि वो इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे. उन्होंने संघ को यह भी आश्वासन दिया की वो पूरा प्रयास करेंगे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दें. इसे भी पढ़ें- सरिया">https://lagatar.in/saria-virat-bhakti-virat-returned-home-after-7-months-visited-kedarnath-after-walking-1650-km/">सरिया

: विराट भक्ति : 7 माह बाद घर लौटा विराट, 1650 किमी पैदल चलकर किया केदारनाथ का दर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही