Search

 
 
 

राज्यपाल से मिले मुक्ति संस्था के सदस्य, रांची में विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग की

 
Ranchi : मुक्ति संस्था का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला. इस दौरान संस्था द्वारा किए गये अब तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी. संस्था ने राजधानी में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग रखी. राज्यपाल ने एक अच्छी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया. मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि काफी लोग अंगदान के इच्छुक हैं. राज्य में इसके रख रखाव की उचित व्यवस्था हो जाये, तो यहां के जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी. राज्यपाल ने मुक्ति संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में बेहतर करते रहने के लिए शुभकामना दी. प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण लोहिया, राहुल जायसवाल, तरुण जुल्का और सौरभ बथवाल शामिल थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/free-facility-of-liposuction-will-be-available-in-plastic-surgery-department-of-rims/">रिम्स

के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में मिलेगी लिपोसक्शन की निशुल्क सुविधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही