Search

 
 
 

लुगू बुरु महोत्सव का न्योता लेकर सीएम से मिले आयोजन समिति के सदस्य

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.
 
हेमंत सोरेन

Ranchi: बोकारो के ललपनिया में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गयी हैं. महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उनसे मुलाकात की और औपचारिक निमंत्रण सौंपा.

 

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी.

 

मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस आयोजन के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं. प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और सदस्य लुदू मांझी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही