Search

 
 
 

पलामू: प्रत्याशी ब्रह्मदेव के समर्थन में आए कई दलों के सदस्य

 
Medininagar: ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद को आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ. कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर उनके साथ जुड़े और एकजुटता का वादा किया. इस मौके पर शामिल होने वाले नेताओं में क्रांति मंच के शत्रुघन कुमार शत्रु, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, आजाद समाज पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार रवि, पूर्व प्रखंड प्रभारी नंदू चंद्रवंशी, जनार्दन चंद्रवंशी (नावाबाजार), लालदेव बैठा, मुकेश बैठा, अवधेश बैठा, विद्यासागर प्रजापति, डॉ. एमडी खान, अखिलेश राम (आरजेडी), रंजीत कुमार (राजद), सीताराम विश्वकर्मा (बीजेपी), परीखा राम, रामचंद्र राम, दिलकेश्वर शाह (बीजेपी) जैसे कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए. इन सभी नेताओं ने ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास, समानता और सामाजिक न्याय की ओर कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया. ब्रह्मदेव प्रसाद ने नए समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समर्थन एकजुटता और बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनसेवा में महत्वपूर्ण साबित होगा. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/seniority-list-of-953-officers-of-jharkhand-administrative-service-released/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 953 अफसरों की सीनियरिटी लिस्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही