Dhanbad : जिला प्रशासन के उदासीन रवैये से नाराज जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के कांग्रेस सदस्यों ने स्टीयरिंग कमेटी से इस्तीफे की पेशकश की है. यह जनकारी 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने 22 जनवरी को सर्किट हाउस में समिति के सदस्यों के साथ बैठक के बाद दी. बताया कि इसकी जानकारी झारखंड स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी दी गई है. उनका कहना है कि समिति के गठन के पांच महीना बीत जाने के बाद जिला एवं प्रखंड में एक भी बैठक नहीं हुई है. जिला एवं प्रखंड में बीस-सूत्री का कार्यालय तक नहीं उपलब्ध कराया गया है. जानबूझकर हमारी अनदेखी की जा रही है. बैठक में समिति के मदन महतो,शमशेर आलम,लक्ष्मण तिवारी,योगेंद्र सिंह योगी,राजू प्रमाणिक,उषा पासवान,हराधन रजवार,मोहम्मद कासिम अंसारी,जितेश सिंह,अनिल साव,पप्पू कुमार तिवारी, राजेंद्र किस्कू,आलमगीर असरफ,अजय रवानी,शमीम अंसारी,तरूण मुर्मू,अलितुर अंसारी सहित जिला एवं सभी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष एवं सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद जिला 20 सूत्री स्टीयरिंग कमेटी से सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश
Leave a Comment