Search

 
 
 

सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा : झारखंड प्रजापति महासंघ

 
Bermo: झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की सोमवार को बैठक हुई. इसमें गोमिया प्रखंड के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. बैठक गोमिया के तुलबुल ग्राम में हुई. इसकी अध्यक्षता रामचंद्र प्रजापति ने की. बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया. बैठक में महासंघ के प्रदेश समिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक ग्राम समिति द्वारा सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा. साथ ही सभी ग्राम समिति का पुनर्गठन करते हुए प्रखंड समिति का सम्मेलन किया जाएगा. बैठक में जिला सदस्यता सह प्रभारी बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है. गोमिया प्रखंड में भी यह अभियान जारी है. लेकिन अब इस अभियान को तेज करने के लिए युवाओं को आगे आने होगा. इससे समाज संगठित होगा. गोमिया प्रखंड के वरिष्ठ समाजसेवी परमानंद प्रजापति ने कहा कि सदस्यता प्रभारी का यह प्रयास पिछले 2 वर्षों से देख रहा हूं. उन्होंने काफी मेहनत कर समाज को संगठित करने का जो संकल्प लिया है, वह काबिले तारीफ है. इसे भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र">https://lagatar.in/body-of-9-people-of-same-family-found-in-sangli-maharashtra/">महाराष्‍ट्र

के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की मिली ला’श, कर्ज में डूबा था परिवाार
इस दौरान पूर्व जिला सचिव बद्री प्रसाद, पूर्व गोमिया प्रखंड अध्यक्ष भरत प्रजापति, पूर्व जिला सचिव, रघुनाथ प्रसाद और नरेश प्रजापति ने बैठक को संबोधित किया. सभी ने सदस्यता को लेकर युवाओं को प्रेरित किया. युवाओं ने भी सदस्यता को लेकर रुचि दिखाई. युवाओं ने सदस्यता रसीद लेकर सहयोग करने की बात कही. बैठक में संतोष प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, अनिल प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, जयनंदन प्रजापति, सहदेव प्रजापति, चोवालाल प्रजापति, महेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, संजय प्रजापति, रंजीत प्रजापति, ललित प्रजापति और राम किशुन प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- UPA">https://lagatar.in/solidarity-of-upa-cm-seeks-votes-from-the-people-of-mandar-in-favor-of-shilpi-neha-tirkey/">UPA

की एकजुटताः शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में सीएम ने मांडर की जनता से मांगा वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही