Search

 
 
 

वीडियो एडिट करने वाले भाजपा सांसदों की सदस्यता हो रद्द, जी न्यूज को सरकार करे बैन : महिला कांग्रेस

 
Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड की घटना पर दिए वीडियो बयान को एडिट कर उदयपुर की घटना से जोड़ने को झारखंड महिला कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इसके खिलाफ रविवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समीप एक दिवसीय धरना दिया. गुंजन सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा के तीनों सांसदों की सदस्यता रद्द हो. उन पर कानूनी कार्रवाई हो. साथ ही और जी न्यूज को बैन किया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला कांग्रेस का विरोध लगातार जारी रहेगा. कार्यक्रम में ज्योति मथारू सहित महिला कांग्रेस की कई नेता उपस्थित थीं.

भाजपा की करनी के चलते आज पूरा देश त्रस्त

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा की करनी के चलते आज पूरा देश त्रस्त है. पार्टी नेता राहुल गांधी पर लगातार प्रहार किया जा रहा है. पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और अब गोदी मीडिया (कांग्रेस का आरोप) `जी न्यूज` की कार्यशैली. मोदी सरकार के इशारे पर भाजपा के तीन सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर, भोला सिंह और सुब्रत पाठक ने पार्टी नेता राहुल गांधी के एक वीडियो को एडिट कर ऐसा पेश किया, जिससे उनकी छवि खराब हो. इनके वीडियो को तोड़-मरोड़ कर उदयपुर की घटना से जोड़ने का काम भाजपा सांसदों ने साजिश के तहत किया.

भाजपा सांसदों ने इस वीडियो को एडिट किया

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वयनाड के एक कार्यालय में हुई तोड़फोड़ में शामिल दोनों बच्चों को माफ किये जाने की बात की थी. लेकिन भाजपा सांसदों ने इस वीडियो को एडिट किया और गोदी मीडिया (कांग्रेस का आरोप) `जी न्यूज` ने इस एडिट वीडियो को अपने यहां चला कर दिखाया कि राहुल गांधी ने उदयपुर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को बच्चा बता माफ कर दिया. इस तरह की एडिट वीडियो से पार्टी नेता की छवि को धूमिल करने का महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है. कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शुरू से मांग कर रहे हैं, उदयपुर की घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही हो. लेकिन जैसा जी न्यूज और भाजपा सांसदों ने काम किया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-thunderstorm-wreaks-havoc-in-jharkhand-1699-people-died-in-11-years/">रांची:

झारखंड में वज्रपात का कहर, 11 वर्षों में 1,699 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही