Search

 
 
 

शराब दुकान कर्मियों का डीसी को ज्ञापन, सड़क दुर्घटना में दो घायल समेत लातेहार की कई खबरें

 

शराब दुकान कर्मियों का डीसी को ज्ञापन

Latehar: जिले में संचालित शराब दुकानों में कार्यरत कर्मियों ने उपायुक्त, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होने कहा है कि शराब दुकान की एजेंसी जीडीएस के जिला प्रभारी ने सरकारी देशी शराब दुकान में कार्यरत कर्मियों को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया है. कर्मियों ने कहा कि दुकान में पहले से कार्यरत कर्मियों ने 50 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम कंपनी को जमा करा चुके हैं. बावजूद इसके सेवा विस्तार के लिए इंचार्ज से एक लाख और सहायक से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है. कर्मी कन्हाई प्रसाद, राहुल कुमार, सुदेश कुमार, विनोद यादव, नागेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता व आयुष कुमार ने बताया कि जिस वक्त उनकी दुकान में बहाली हुई थी, उस समय 50 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी लिया गया था और तीन साल तक सेवा देने की प्रावधान तय किया गया था. बाद में शराब दुकानों का संचालन एक नयी कंपनी जीडीएस को सौंप दिया गया. नयी कंपनी के जिला को-ऑर्डिनेटर चंदन कुमार गुप्ता, पूर्व को:ऑर्डिनेटर रंजीत कुमार और उनके सहायक राकेश कुमार एवं दीपक कुमार के द्वारा लगातार कर्मियों को पैसे जमा करने का दवाब दिया जा रहा है, पैसा जमा नहीं करने पर उन्हें कार्य मुक्त करने की धमकी दी जा रही है. शराब दुकान कर्मियों ने उपायुक्त से पहल करने का आग्रह किया है. इधर, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. ------

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल,रिम्स रेफर

बालूमाथ: थाना क्षेत्र के बनियों ग्राम के समीप शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बाइक सवार मो फरमान 18 वर्ष पिता इलियास व मो आहमद उम्र 15 वर्ष पिता मुर्शीद, रहमत नगर बालूमाथ के रहने वाले हैं. दोनो हेरहंज प्रखंड के हुम्बू ग्राम से वापस अपने घर बालूमाथ आ रहे थे. इसी दौरान बनियों ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई. इसमें वे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल फरमान व आहमन को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. दोनो को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. -------

अलविदा जुमा की नमाज अता की गयी

लातेहार: पवित्र रमजान के महीने में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अता की गयी. शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद के मौलाना हाफिज सईद ने अलविदा जुमा की नमाज अता करायी. उन्होने कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदार भूखे रह कर अल्लाह की इबादत करते हैं. राेजे का मतलब भूखे प्यासे रहकर सबकी भूख प्यास को महसूस करना है. इसलिए किसी को भूखा नहीं रहने दे. संपन्न व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह समाज मे कमजोर का आगे बढ़ाये. यही कुरान का संदेश है.शहर के डुरूआ, जमीर मुहल्ले के मस्जिद ए मौला अली में भी अलविदा जुमा की नमाज अता की गयी. मौके पर मस्जिद के इमाम मुफ़्ती मोदस्सिर साहब ने आपसी एकता और भाईचारा और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी. इसके अलावा अमवाटीकर, डीही, नावागढ़, पोचरा, इचाक व तरवाडीह आदि ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों मे अलविदा जुमा की नमाज अता की गयी और अमन व शांति की दुआ की गयी. -------

मो साकिब ने जिले के नाम रौशन किया

लातेहार: लातेहार जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुटाम, बालुमाथ के कक्षा तीन का छात्र मो साकिब अंसारी एवं मध्य विद्यालय करकट की कक्षा पांच की छात्रा बुसरा ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता (WPC WORD POWER CHAMPION) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लातेहार जिले का नाम रौशन किया है. राज्य स्तरीय इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चो का प्रतिनिधित्व कर रहे शिक्षक अतुल कुमार एवं पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों के 48 बच्चों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में चयनित छह प्रतिभागी आगामी 28 अप्रैल को मुंबई में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही