Search

 
 
 

कोडरमा जंक्शन पर हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

 
Koderma : डीआरयूसीसी रेलवे धनबाद डिवीजन के पूर्व सदस्य सह जिला कार्य समिति सदस्य बिनोद सिन्हा ने 12307-08 हवाडा-जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर ज्ञापन सौंपा. बिनोद सिन्हा ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर स्टेशन के महाप्रबंधक और कोडरमा जंक्शन के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा. बिनोद सिन्हा ने अपने ज्ञापन में लिखा कि धनबाद डिवीजन में कोडरमा जंक्शन अग्रिणी स्टेशनों में से एक है. धनबाद डिवीजन में यह दूसरा सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जंक्शन है. इसके बाद भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर नहीं होता है. कोडरमा जंक्शन के साथ रेलवे सौतेला व्यवहार कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmirs-kupwara-two-terrorists-killed/">जम्मू-कश्मीर

के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, दो आतंकी मार गिराये गये

यात्रियों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना 

बता दें कि कोडरमा जंक्शन से झारखंड के कई जिले के लोग हर दिन आना-जाना करते हैं. इसके अलावा बिहार के नवादा, रजौली से भी हजारों की संख्या में लोग विभिन्न राज्यों से सफर करते हैं. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि बीते 3 अक्टूबर से रेलवे ने हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव कोडरमा जंक्शन पर रद्द कर दिया. हालांकि शुरुआती दौर से ही इस ट्रेन का ठहराव कोडरमा जंक्सन पर होता रहा है. रेलवे ने कोरोना महामारी के दौर में हवाडा जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव रोका था. अब कोरोना महामारी का खतरा कम हो गया है. लेकिन इसे फिर से शुरू नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sale-of-goats-took-place-in-the-weekly-haat-for-durga-puja/">गिरिडीह

: दुर्गा पूजा को लेकर साप्ताहिक हाट में जमकर हुई बकरों की बिक्री
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही