Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा टाउन स्टेशन में समुचित व्यवस्था के लिए मंत्री अन्नपूर्णा देवी को सौंपा गया ज्ञापन

Koderma : कोडरमा गिरिडीह सवारी गाड़ी का ठहराव कोडरमा मुख्यालय अंतर्गत जयनगर चौक के निकट कराने के लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि कोडरमा टाउन रेलवे स्टेशन 3 किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर स्थित है, यहां पहुंच पथ भी नहीं है और रास्ता श्मशान घाट होकर गुजरता है, जो पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है. स्टेशन जाने और आने के लिए कोई साधन भी उपलब्ध नहीं रहता. ट्रेन की ठहराव के लिए वर्ष 2016 से ही डीआरएम से लेकर रेल महाप्रबंधक को लिखा गया. रेल मंत्री को भी लगातार ट्वीट किया गया. इसे भी पढ़ें– कोर्ट">https://lagatar.in/council-members-met-the-governor-regarding-amendment-in-court-fees-got-assurance-of-positive-initiative/">कोर्ट

फीस में संशोधन को लेकर राज्यपाल से मिले काउंसिल के सदस्य, म‍िला साकारात्‍मक पहल का आश्‍वासन

अन्नपूर्णा देवी ने सहयोग करने का दिया भरोसा

इस संबंध में सभी को सूचना देकर 26 नवम्बर.2018 को सूचना अधिकार मंच के बैनर तले रेल लाइन जाम भी किया गया था. इसके बाद डीआरएम के प्रतिनिधि द्वारा जल्द हाल्ट बनाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक यह संभव हो नहीं पाया. इस बाबत सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत के साथ नगर पंचायत के प्रबुद्धजन रविंद्र सिंह, देवराज सिंह, जयराम सिंह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से उनके आवास पर मिलकर ज्ञापन सौंपा. वहीं अन्नपूर्णा देवी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में डीआरएम और रेल मंत्री से बात की करेंगी. साथ ही फुलवरिया बिरहोर टोला को सोलर ग्राम में तब्दील कर सौर ऊर्जा से बिजली मुहैया कराने के संबंध में भी आग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें– IG">https://lagatar.in/ig-aseem-vikrant-minj-dig-anish-gupta-including-33-police-officers-personnel-got-medals/">IG

असीम विक्रांत मिंज, DIG अनीश गुप्ता समेत 33 पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को मिला पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही