Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय में जेनेरिक पेपर की परीक्षा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) झारखंड राज्य कमेटी की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय में जेनेरिक पेपर की परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है. इसे लेकर संगठन की ओर से मुख्यमंत्री व कुलाधिपति सह राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है. संगठन के राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से सेमेस्टर प्रणाली को लागू किया गया है, उसके बाद से दो सब्सिडियरी पेपर की जगह केवल एक पेपर पढ़ाया गया और परीक्षा भी ली गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cm-handed-over-approval-letter-of-abua-awas-to-24827-beneficiaries/">जमशेदपुर

: सीएम ने 24827 लाभुकों को सौंपा अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र
बताया गया है कि अब एक पेपर की परीक्षा के कारण कई ऐसी प्रतियोगिता परीक्षाएं हैं जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो पा रहे हैं. जैसे इस बार झारखंड में लैब टेक्नीशियन की परीक्षा हुई, जिसमें छात्र शमिल नहीं हो पाए. इस कारण छात्र काफी परेशान हो रहे हैं. राज्य के अन्य विश्वविद्यालय में जेनेरिक पेपर की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों के द्वारा मांग किए जाने पर भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई है. अतः छात्रों के भविष्य को देखते हुए झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह सत्र 2017 से दूसरे जेनरिक पेपर की विशेष परीक्षा आयोजित की जाए. अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा. इस दौरान कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही