Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में स्मृति कप टी 20 क्रिकेट का होगा आयोजन

Ranchi: एकीकृत बिहार क्रिकेट संघ के गठन से अब तक जिन क्रिकेट प्रशासकों ने क्रिकेट खेल के विकास के लिए अपना बहुमूल्य योगदान बिहार और झारखंड राज्य के लिए दिया, उन सब की स्मृति में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. इस संदर्भ में प्रेसवार्ता कर स्मृति कप आयोजन समिति के संयोजक सुनील सिंह ने जानकारी दी. राज्य विभाजन के बाद ये दो राज्य संघों में बंट गए. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ जमशेदपुर और बिहार क्रिकेट संघ पटना बन चुका है. इन दोनों राज्य संघों में क्रिकेट के उत्थान के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों ने अपने निजी जीवन के स्वर्णिम काल से कुछ वक्त निकालकर संघ को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया. इनके अथक प्रयास और मेहनत से कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने देश और राज्य का नाम रोशन किया. कई अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ने खेल से सन्यास लेने के उपरांत प्रशासक की भूमिका बखूबी निभाई. आज राज्य संघ की स्थापना के 88 वर्ष हो गए और हम शतक की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में जो आज हमारे बीच नहीं है, उनकी याद में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का यह एक छोटा सा प्रयास है. इसे पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-mla-irfan-ansari-laid-the-foundation-stone-of-check-dam-and-pcc-road-construction-work/">जामताड़ा

: विधायक इरफान अंसारी ने किया चेकडैम व पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन मई माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा. प्रतियोगिता में पांच टीमें भाग लेंगी. इसके लिए बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और यूपी की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा. इसके लिए जेएससीए और टाटा कंपनी खेल विभाग को पत्र लिखकर उनसे आयोजन की सफलता के लिए मैदान और ऑफिशियल्स की मांग की जाएगी. इस आयोजन में पूर्व खिलाड़ी और खेल प्रशासक की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी और जल्द ही आयोजन समिति का गठन कर लिया जाएगा. बिहार, झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी को इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही साथ दूसरे प्रदेश से भी कुछ पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी इस आयोजन में शामिल होंगे. प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद रणधीर वर्मा, अरुण नारायण सिंह, रमेश सक्सेना, अमिताभ चौधरी, रणधीर सिंह, बीएन सिंह बुल्लू दा, किशोरी दा, देवल सहाय जैसे पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और खिलाड़ियों के योगदान के बारे में जानना होगा. क्रिकेट प्रशासक आदित्य वर्मा ने अमिताभ चौधरी की अनुपस्थिति की भरपाई झारखंड क्रिकेट के लिए एक बड़ी चुनौती बताई है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के हित में जेएससीए से सहयोग की अपेक्षा है. इसे भी पढ़ें- गांडेय">https://lagatar.in/gandey-instead-of-listening-to-the-people-pm-modi-is-engaged-in-listening-to-the-mind-mla/">गांडेय

: लोगों की बात सुनाने के बजाए मन की बात सुनाने में लगे हैं पीएम मोदी- विधायक  
अभी तक जो सहमति प्राप्त हुई है उसमें पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और खेल प्रशासक नीलकमल, अविनाश कुमार, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, जीतू पटेल, उज्ज्वल दास, संजीव सिन्हा, बिनोद खुल्लर, सतीश सिंह, उल्लास शाहने, आदित्य प्रकाश वर्मा, रणधीर बिस्वास, जीपी सरकार सुधीर सिंह, विनीत मधुकर, उदयभान प्रताप, मोहम्मद मन्नान सिद्दकी, जितेन्द्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, सरफराज अहमद, गुरजीत सिंह सोनी, संजय मिश्रा, प्रवीण देवघरिया, विभयनाथ शाहदेव, संजय श्रीवास्तव, आजातशत्रु, हर्ष प्रकाश, नरेश मकानी, शेषनाथ पाठक, पी शशिधरण, दिवाकर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नंदू पटेल, अरुण सूद, उदय शर्मा, किशन अग्रवाल, इंद्रजीत, मोहम्मद चांद, लल्लन राय, सिमरत बनर्जी, दीपक सिन्हा, विवेक गर्ग, मोहम्मद नावेद, मृत्युंजय कुमार, यादव, सुभाष नारायण शाहदेव अभिषेक राज हेरेंज, मलय कुमार तिवारी, सरोज नाथ महतो शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही