National News : राहुल गांधी ने 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाले सोनिया गांधी के संस्मरण Belonging : A Journey of Love का कवर साझा करते हुए एक्स पर भावुक संदेश पोस्ट किया है. इस किताब में सोनिया गांधी ने इटली में बिताया गया शुरुआती जीवन, भारत में राजनीतिक सफर और व्यक्तिगत नुकसान से जुड़े अनुभवों को साझा किया है.सोनिया गांधी के संस्मरण प्रसिद्ध प्रकाशक Alfred A. Knopf द्वारा प्रकाशित किये जा रहे हैं
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राहुल गांधी ने लिखा, उन्हें बेहद खुशी और गर्व है कि उनकी मां की सुंदर कहानी अब दुनिया के सामने आयेगी. राहुल ने लिखा, वह जानते हैं कि सोनिया गांधी जैसी बेहद निजी और संकोची स्वभाव की महिला के लिए अपनी यादों को दुनिया के साथ साझा करना कितना मुश्किल रहा होगा. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा,
Mama,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2026
I last saw you and Papa together more than 35 years ago. Since the day Papa left, I have watched you face everything life threw at you with never-ending courage and dignity. Only Priyanka and I really know what you have been through, and how difficult your life after Papa… pic.twitter.com/OYumcZ2hnC
मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज़्यादा समय पहले एक साथ देखा था. पापा के चले जाने के बाद से मैंने आपको ज़िंदगी की हर मुश्किल का सामना करते देखा है. आपने हमेशा हिम्मत और गरिमा बनाए रखी. सिर्फ़ प्रियंका और मैं ही असल में जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है. पापा के जाने के बाद आपकी ज़िंदगी कितनी मुश्किल थी.
मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी Belonging: A Journey of Love आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो आपसे प्यार करते हैं. मैं जानता हूँ कि आप जैसी निजी ज़िंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा. आज उनके जन्मदिन पर मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देखते हुए महसूस कर सकता हूं
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.