Mumbai : गीतकार जावेद अख्तर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर ने कहा था कि मास्टर गुलाम हैदर के सिखाये सबक की वजह से ही उनकी आवाज और गायकी, श्रोताओं के दिल को कुछ हद तक छु पाती है. लता दीदी ने इस इंटरव्यू में बताया था कि मास्टर गुलाम हैदर मुझसे कहा करते थे, लता, गाने के जो बोल हैं, उनको पहले समझो. इसके लिए तुम्हें थोड़ी हिंदी और उर्दू आनी चाहिए. कल्पना करो की जो नायिका का दुख है, उसे अपना समझो, जो खुशी वो महसूस कर रही है, तुम भी महसूस करो, फिर देखो तुम्हारे गायन का कितना प्रभाव पड़ता है. इसे भी पढ़ें : लता">https://lagatar.in/2-day-national-mourning-on-the-death-of-lata-mangeshkar-funeral-will-be-held-at-4-30-pm/">लता
मंगेशकर के निधन पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय शोक, शाम साढ़े 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
पीएम मोदी, सीएम योगी, मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, ट्वीटर पर श्रद्धांजलियों का तांता
BREAKING : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन
मंगेशकर के निधन पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय शोक, शाम साढ़े 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
लता दीदी जैसी गायिका का जन्म बार-बार नहीं होता
जिनके नाम से भारतीय सिनेमा के संगीत की पहचान है, जो भारत की कोकिला हैं, जिनकी आवाज में रूहानी जादू है, लता मंगेशकर के प्रशंसक पूरी दुनिया में है. फैंस जानते हैं कि लता दीदी जैसी गायिका का जन्म बार-बार नहीं होता है. मगर लता मंगेशकर खुद को एक अदना-सा कलाकार ही मानती थी. कई मौकों पर उन्होंने अपनी संगीत यात्रा के बारे में बताया है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति,">https://lagatar.in/president-pm-modi-cm-yogi-minister-arjun-munda-expressed-grief-influx-of-tributes-on-twitter/">राष्ट्रपति,पीएम मोदी, सीएम योगी, मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, ट्वीटर पर श्रद्धांजलियों का तांता
नूर जहां के सामने गाना गाने के लिए कहा गया
लेखक और फिल्मकार नसरीन मुन्नी कबीर की लिखी किताब ‘हर ओन वॉयस’ (Book Her Own Voice) में लता मंगेशकर के गायकी के प्रति जुनून और आत्मविश्वस की झलक देखने को मिलती है. किताब में लता ने अपनी गायकी के शुरूआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें एक बार गुजरे जमाने की मशहूर गायिका और अभिनेत्री नूर जहां के सामने गाना गाने के लिए कहा गया था. लता कहती हैं, एक दिन वो फिल्म बड़ी मां के सेट पर थी. मास्टर विनाय ने उनसे मिलवाते हुए कहा ये नूरजहां जी हैं, इनका एक गाना गाओ. इसलिए मैंने राग जयजयवंती गाया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-swara-nightingale-lata-mangeshkar-passes-away/">BIGBREAKING : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन
Leave a Comment