Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना पॉजिटिव बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है : संजय पासवान

Advertisement
Advertisement
Koderma: सीटू के राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने अस्पताल के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. संजय पासवान ने सिविल सर्जन कोडरमा को आवेदन देकर कोरोना के नेगेटिव रिपोर्ट को पॉजिटिव मरीज की सूची में डालकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिम्मेवार पदाधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में सीटू नेता संजय पासवान ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सर्दी बुखार होने के कारण 25 जनवरी को सदर अस्पताल में दिखाया था. चिकित्सक की सलाह पर ट्रूनेट में कोविड टेस्ट कराया. इसका रिपोर्ट अगले दिन मोबाइल पर नेगेटिव आया. तब मेरी तबीयत में भी सुधार था. इसके बाद 28 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग से कॉल आया कि आप पॉजिटिव हैं. तब मैं तनाव में आ गया. इसे भी पढ़ें-   झामुमो">https://lagatar.in/preparations-to-bridge-the-square-intersections-of-dhanbad-with-lights-banners-on-the-golden-jubilee-of-jmm/">झामुमो

की स्वर्ण जयंती पर धनबाद के चौक-चौराहों को लाइट, बैनर से पाटने की तैयारी     

तबीयत खराब हो गयी

बताया कि फिर 31 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय कोडरमा से भी कॉल आया कि आप पॉजिटिव की सूची में हैं. आप कोविड नियमों का पालन करें. तब मैं और भी तनाव में आ गया. फिर से मेरी तबीयत खराब हो गयी. अगले दिन इलाज के लिए मुझे फिर से सदर अस्पताल जाना पड़ा. वहां रैपिड एंटीजन से कोविड टेस्ट कराया. इसका रिजल्ट भी नेगेटिव आया. तबीयत ठीक होने के बाद मैंने ट्रूनेट लैब में पता लगाया कि मेरा कोविड टेस्ट रिपोर्ट की सत्यता क्या है. जहां रजिस्टर और कम्प्यूटर ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी मेरा कोविड रिपोर्ट नेगेटिव है. ऐसे में यह जरूरी है कि इसकी जांच हो. नेगेटिव को पॉजिटिव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई हो. कहा कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में भी मामले को ले जाया जाएगा. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/due-to-the-mistakes-of-modi-government-pakistan-china-came-closer-americas-cold-reaction-to-rahuls-statement/">मोदी

सरकार की गलतियों से पाकिस्‍तान-चीन आये पास-पास, राहुल के बयान पर अमेरिका की ठंडी प्रतिक्रिया  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही