खबर: रांची से होगा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन
तीन दिन में 56 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
तीन दिनों तक दर्शकों को झारखंड की संस्कृति और समाज पर आधारित 56 बेहतरीन फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई. जिसमें 29 शॉर्ट फिल्म, 10 डॉक्यूमेंट्री, 11 स्पेशल स्क्रीनिंग और 6 मोबाइल फिल्म शामिल थी. इनमें मुड़मा मेला, एपिल तरस, मुक्ति, ट्रैप, सिल्क कॉफिन जैसी फिल्में शामिल थीं. साथ ही सामाजिक मुद्दों पर आधारित स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह उन्मूलन और मानवाधिकारों पर आधारित फिल्में भी दिखाई गईं. फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और मोबाइल फिल्म कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा हुई. विभिन्न कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कृत किया गया. शॉर्ट फिल्म कैटेगरी: मुंबई के निर्देशक राज सिसोदिया की फिल्म `पापा और स्मार्टफोन` ने प्रथम स्थान हासिल किया. डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी: चामी मुर्मू की डॉक्यूमेंट्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मोबाइल फिल्म कैटेगरी: `वॉयस ऑफ वॉयसलेस` ने प्रथम स्थान हासिल किया. समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर (आईएएस), किरण पासी (आईएएस), अंजली यादव (आईएएस), आसिफ इकराम और देवदास दत्ता जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम में झारखंड के लोक कलाकारों ने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया. विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार दिए गए.पुरस्कृत फिल्मों की सूची इस प्रकार है
शॉर्ट फिल्म कैटेगरी बेस्ट शॉर्ट फिल्म - पापा और स्मार्टफोन (मुंबई) द्वितीय - एह ! (रांची) तृतीय - कलर द क्लाउड (कोलकाता) बेस्ट डायरेक्टर - राज सिसोदिया (पापा और स्मार्टफोन) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - सोमभद्र मुखर्जी (अ वॉक टू एटर्नीटी) बेस्ट एडिटिंग - नैनेश दिनगनकर (स्मोक) बेस्ट स्टोरी - विकी माधवन (डिलेमा) बेस्ट एक्टर मेल - वरुण उपाध्याय (नाम में क्या रखा है) बेस्ट एक्टर फीमेल - आयशी भद्रा (एह !) डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री - चामी मुर्मू द्वितीय - पुष्कर कर्स टू डिविनिटी (अर्णव प्रताप सिंह) तृतीय - मुड़मा जतरा बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - अर्णव प्रताप सिंह (पुष्कर कर्स टू डिविनिटी) बेस्ट एडिटिंग - (अमित मोदक) बेस्ट स्टोरी - अंकुश कसेरा (चामी मुर्मू) मोबाइल फिल्म कैटेगरी बेस्ट फिल्म - वॉयस ऑफ वॉयसलेस (खुशबू) द्वितीय - एक और दिवाली (समीर कुमार) तृतीय - पथिक (हर्षित झा) सभी विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय 30,000 व तृतीय 20,000 की नकद राशि भी प्रदान की गई.ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान चंद्रशेखर, (आई ए एस) सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू, रजिस्ट्रेशन एंड लैंड रिफॉर्म्स, झारखंड, किरण पासी, (आई ए एस) डायरेक्टर ऑफ सोशल वेलफेयर, अंजली यादव, (आई ए एस) एम डी टूरिज्म, आसिफ इकराम डायरेक्टर कल्चर और स्वीप के नोडल अधिकारी देवदास दत्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - भारत-चीन">https://lagatar.in/there-is-severe-cold-in-the-areas-adjoining-the-india-china-border-waterfalls-rivers-streams-all-have-frozen/">भारत-चीनसीमा से सटे इलाकों में कड़ाके की ठंड, झरने, नदी, नाले सब जम गये
Leave a Comment