Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 14 °C तक गिरा पारा, गढ़वा व पलामू में अब भी पारा 46 के पार

Ranchi : झारखंड में बारिश के बाद कई जिलों में 14 °C तक पारा गिरा है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि गढ़वा में 46.5 और पलामू में 46 °C तापमान से वहां के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है. पिछले 24 घंटे में बारिश के बाद सरायकेला में 13.8 °C तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जिससे वहां का तापमान 32.5 °C पहुंच गया है. इसके अलावा जमशेदपुर में 11.8 °C, बहरागोड़ा में 11.3 °C, बोकारो में 11 °C , रामगढ़ में 10.9 °C तक पारा गिरा है. वहीं राजधानी रांची के तापमान में 6.4 °C की गिरावट दर्ज की गई. रांची का तापमान 35.6 °C तक पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में भीषण उष्ण लहर, जबकि मध्य तथा दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की लू चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 47.4°C डाल्टनगंज में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6°C बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/palamu-co-launches-campaign-against-illegal-sand-storage-stir-among-sand-mafias/">पलामू

: अवैध बालू भंडारण के खिलाफ सीओ ने चलाया अभियान, बालू माफियाओं में हड़कंप

एक जून से चार जून तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शनिवार को गढ़वा और पलामू में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर चल सकती है. इसके अलावा एक जून से 4 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है. साथ ही राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 40-50 kmph) के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. वहीं तीन जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज़ हवा चलने की संभावना है.

शहर का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 35.6  27.1  
जमशेदपुर 31.0 27.8  
डाल्टेनगंज 46.0  31.5  
बोकारो 32.9  23.6  
चाईबासा 34.5  29.3  
देवघर 33.8  23.9  
गिरिडीह 32.6  24.9  
गढ़वा 46.5  32.2  
सरायकेला 32.5  26.2  
गोड्डा 34.1  24.9  
इसे भी पढ़ें -पर्यावरण">https://lagatar.in/playing-with-the-environment-is-costing-people-dearly-it-is-necessary-to-protect-rivers-ponds-mountains-fields-barns-from-destruction/">पर्यावरण

से खिलवाड़ लोगों को पड़ रहा भारी, नदी, तालाब, पहाड़, खेत, खलिहानों को नष्ट होने से बचाना जरूरी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही