Search

 
 
 

झारखंड में पारा गिरा, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

 
Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. आंशिक बादल भी छाए रहे. बीते 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा. यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने शुक्रवार को दी. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार, 18 और 19 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. इसे भी पढ़ें -18">https://lagatar.in/the-tenure-of-jack-president-and-vice-president-will-be-completed-on-18th/">18

को पूरा हो जाएगा जैक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का कार्यकाल, असमंजस की स्थिति

कांके का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा

रांची से सटे कांके का तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है. बीएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था. यह 17 जनवरी को 5.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. इसे भी पढ़ें -HEC">https://lagatar.in/new-hopes-for-the-future-of-hec-preparations-for-merger/">HEC

के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें, मर्जर की तैयारी!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही