Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में 6 डिग्री से नीचे जा सकता है पारा, 48 घंटे तक चलती रहेंगी सर्द हवाएं

Advertisement
Advertisement
  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/20-cold1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> Jamshedpur : जमशेदपुर सहित झारखंड का दक्षिणी हिस्सा कोल्ड वेब (शीतलहर) की चपेट में है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान गिरा दिया है. रात का तापमान और गिरने की संभावना है. जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे सर्द हवाएं चलेंगी. जिसके कारण कनकनी बढ़ेगी.

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में तापमान तेजी से नीचे जाएगा

सोमवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया. जिसके अगले 28 घंटे में और नीचे जाने की उम्मीद है. कम से कम 3-4 डिग्री सेंटीग्रेड कि गिरावट दर्ज की जाएगी. पहले की तरह सुबह में कुहासा एवं धुंध रहेगा. यह स्थिति अगले 26 दिसंबर तक रहेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं खूंटी आते हैं, वहां का तापमान तेजी से नीचे जाएगा. जिससे उक्त जिलों में ठंड में अत्यधिक वृद्धि होगी.

जुगसलाई नप में 15 बेड का आश्रय गृह तैया

[caption id="attachment_205819" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/20-cold-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जुगसलाई नप में तैयार आश्रय गृह[/caption] शहर में बढ़ते ठंड को देखते हुए जुगसलाई नगर पर्षद की ओर से बेसहारा लोगों के लिए महज 15 बेड का आश्रय गृह तैयार किया गया है, जिसमें 10 बेड पुरुषों के लिए तथा पांच महिलाओं के लिए होगा. कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए पूर्व से बने आश्रय गृह की साफ-सफाई कराकर उसे रहने लायक बना दिया गया है. साथ ही. संचालक साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर द्वारा रात्रि में रेलवे फाटक, चौक बाजार, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, प्रदीप मिश्रा चौक, गौशाला चौक एवं नया बाजार में रेस्क्यू करके लोगों को आश्रय गृह में लाया जा रहा है. पहले दिन 10 पुरुष एवं दो महिलाओं का रेस्क्यू किया गया.

जुगसलाई नप क्षेत्र में कोई बाहर सोते हुए मिले तो 7004856792, 8210924107, 7079797908 पर करें फोन

जुगसलाई नगर पर्षद के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति फुटपाथ अथवा दुकान के बाहर सोते हुए पाया जाएगा तो उसे आश्रय गृह में रखा जाएगा. उन्होंने रेस्क्यू टीम का मोबाइल 7004856792, 8210924107, 7079797908 साझा करते हुए आम लोगों से रेस्क्यू टीम की मदद लेने की अपील की.

बच्चे-बुजुर्ग बरतें सावधानी: डॉ. विजय कुमार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/20doctorjpg-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शहर के जेनरल फिजिशियन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों एवं बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने से सर्दी, खांसी, फ्लू एवं निमोनिया का असर बढ़ जाता है. ऐसे में दोनों वर्ग के लोगों को गर्म कपड़े हमेशा पहनकर रहना चाहिए. ठंडे पानी या तरल पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए. डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इस मौसम में बीमार लोगों को विशेष परहेज की जरूरत है. खासकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, सांस की बीमारी के रोगियों को अपनी नियमित जांच करवाते रहनी चाहिए, अथवा चिकित्सक के परामर्श से दवाओं का सेवन करना चाहिए. इस मौसम में उपरोक्त सभी वर्ग के लोगों को अच्छी कैलोरी का भोजन करना चाहिए. माश्च्यूराइजर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही