Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 42 पर पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने भी मारा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भगवान सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने का असर 14 अप्रैल को धनबाद जिले में दिखा, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यह पूरे सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. विगत 24 घंटों में जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इधर बिजली विभाग के नखरों ने अलग से परेशान कर रखा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान लगातार बड़ता जाएगा. 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. मौसम विभाग ने 16 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार भी जताए हैं, हालांकि इससे बढ़ती गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

 हर घंटे लोड शेडिंग से लोग परेशान

बिजली विभाग जिले के बड़े हिस्से में पीक ऑवर के दौरान प्रत्येक घंटे पर एक से दो घंटे की लोड शेडिंग ले रहा है. भीषण गर्मी के बीच लोड शेडिंग की वजह से लोग परेशान हैं. शहर के नया बाजार, सराय ढेला, वासेपुर, पुटकी, करकेंद और गोविंदपुर के लोगों को 10 घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. धैया और बैंक मोड़ क्षेत्र में भी 5-7 घंटे की बिजली कटौती हो रही है. बता दें कि कांड्रा लाइन से जुड़े होने की वजह से हीरापुर क्षेत्र की स्थिति थोड़ी बेहतर है. दूसरी ओर डीवीसी द्वारा शटडाउन लेने पर शहर की बिजली सप्लाई की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही