Search

 
 
 

मेरी माटी, मेरा देश अभियान : चंदवा प्रखंड में कई जगह कार्यक्रम, शहीदों को किया नमन

 

रंजीत उरांव ने लोगों से की हर घर तिरंगा लगाने की अपील

Chandwa : मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को चंदवा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में चंदवा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत सचिवालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चंदवा पूर्वी मुखिया रंजीत उरांव व चंदवा पश्चिमी मुखिया संगीता लकड़ा ने अपने-अपने पंचायत सचिवालय के समीप राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों व वीरों की याद में स्थापित शिलापट्ट का अनावरण किया. पंचायत सचिवालय के समीप निर्मित शिलापट्ट में श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों का वंदन किया गया. साथ ही परिसर क्षेत्र में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत उरांव ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान कार्यक्रम से लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है. रंजीत उरांव ने हर नागरिक को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है. मौके पर चंदवा पश्चिमी मुखिया संगीता लकड़ा, पंचायत सचिव घूरा राम, समाजसेवी मो. सरफ़राज, स्वयंसेवक राजन कुमार, इरशाद मुन्ना, अजय कुमार, श्रीराम शर्मा, राकेश उरांव, असगर अली समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही