Search

 
 
 

साहिबगंज में चलाया गया ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

 
विधायक अनंत ने लोगों को दिलाई शपथ, लगाया पौधा
Sahibganj : उधवा प्रखंड के श्रीधर हाई स्कूल में 14 अगस्त को मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यरूप से राजमहल विधायक अनन्त ओझा शामिल हुए. स्कूल प्रांगण में विधायक ने मातृभूमि के लिए प्राणों को न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वाहन पर स्मारक पट्टिका का अनावरण किया. साथ ही अमृत कलश में मिट्टी लेकर स्कूली बच्चे व स्थानीय नागरिकों को `पंच प्रण` की शपथ दिलाई. इस मौके पर विधायक अनन्त ओझा ने वृक्षारोपण किया. कार्यक्रम में मुखिया तमल मंडल, प्रखंड अधिकारी बलराम दास, गगन बाबू, सहित हाई स्कूल के शिक्षक व स्कूल के बच्चे मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729884&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : एसपी ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही