Search

 
 
 

डीएसपीएमयू में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

 
Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के बीएड विभाग में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मनाया गया. संस्कृति मंत्रालय की पहल पर युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिक्षण संस्थानों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के आयोजन का आह्वान किया था. इसके तहत विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने मुट्ठी में मिट्टी लेकर धरती मां से सदैव जुड़े रहने एवं इसकी गरिमा व देश में लोगों के बीच प्रेमभाव को सुदृढ़ बनाए रखने की शपथ ली.

यह अवसर वीरों के वंदन का है - कुलपति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि यह अवसर वीरों के वंदन का है. हमें पराधीनता की मानसिकता को उखाड़ फेंकना है तथा अपनी धरोहर की रक्षा करनी है. हमें देश की रक्षा के लिए तत्पर रहना है. किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहना है. उन्होंने इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अन्य वीर शहीदों का नमन किया.

कलश में एकत्रित मिट्टी से पौधरोपण

इस अवसर पर कलश में एकत्रित मिट्टी को लेकर विश्वविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ. कार्यक्रम में डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, डॉ अरविंद कुमार मौर्य, डॉ नाहिद वसी, डॉ कनक लता जालुका, डॉ आशा कुमारी गुप्ता, रिमझिम तिर्की, अशोक कुमार, कविता रानी, स्वाति तिवारी, आकांक्षा तिरु, डॉ परितोष मांझी, डॉ निक्की टोप्पो, मनीष कुमार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/every-house-tricolor-program-was-held-in-jharkhand-central-university/">झारखंड

केंद्रीय विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही