Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानवता का संदेश: रांची में मुक्ति संस्था ने 24 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची में रविवार को मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था द्वारा 24 अज्ञात शवों का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.  संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था लंबे समय से इस सामाजिक कार्य में जुटी हुई है. अब तक कुल 2,153 अज्ञात शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जा चुका है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची में रविवार को मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था द्वारा 24 अज्ञात शवों का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

 

संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के मोर्चरी गृह से शवों को निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक कफन ओढ़ा कर किया जुमार नदी के तट तक ले गये. वहां शवों री अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गयी.

 

 संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था लंबे समय से इस सामाजिक कार्य में जुटी हुई है. अब तक कुल 2,153 अज्ञात शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जा चुका है.

 

कार्यक्रम के अंत में अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू द्वारा किया गया. इस मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे. उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार में सहयोग किया.

 

इस अवसर पर प्रवीण लोहिया सहित रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा  उपस्थित थे.

 

इसके अलावा आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आरके गांधी सहित अन्य ने  भी अपनाी सहभागिता निभाई

Lagatar Media  की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही