Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिसमस पर संदेश, धर्म के नाम पर तिरस्कृत लोग भी ईश्वर की संतान हैं : आर्च बिशप

प्रभु यीशु ने गौशाले में जन्म लेना स्वीकार किया. उसी का प्रतीक है क्रिसमस और चरनी . हमें यही स्मरण दिलाती है कि  अभी भी ऐसे लोग हैं, जिन्हें भरपेट भोजन नहीं मिलता.  तन में कपड़े पहनने को नहीं है. लोग बिना कपड़ो के ठंड में कांपते हुए रात   ऐसी जगह गुजारते हैं,जहां पशु रहते हैं, एक गोशाला में.  प्रभु ने अभाव में जन्म लेने से एक अच्छी बात सीख में दी है. भूखे, गरीब, अन्याय, लिंग, रंग, जाति और धर्म के नाम पर तिरस्कृत लोग भी ईश्वर की संतान हैं. उन्हें भी आनंद और अवसर प्राप्त करने का अधिकार है.. प्रभु के सिखाए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है. दूसरों की आवश्यकता का ध्यान रखने की आवश्यकता है.आज भी ग़रीब लोग भुखमरी, लाचारी, अन्याय, शोषण, अछूत जैसे चरनी में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं. इस क्रिसमस  में अपनी सहायता, मदद एवं सेवा का उपहार लेकर उनसे मिलने जायें.

  पुण्य रात की पहली आराधना शाम चार बजे शुरू हुई

जीईएल चर्च में शाम चार बजे रेव्ह एन गुडिया ने परमेश्वर की आराधना करायी. उपदेश रेव्ह जीएस केरकेट्टा ने दिये. दूसरी आराधना  शाम 5.30 बजे रेव्ह एन गुड़िया ने करायी. उपदेशक मॉडरेटर मार्सल केरकेट्टा थे. मध्य रात्रि 11 बजे की आराधना रेव्ह एन गुडिया ने कराई उपदेशक आलोक मिंज थे.

 संत पॉल्स कथिड्रल चर्च के मुख्य उपदेशक बीबी बास्के शामिल हुए

[caption id="attachment_993042" align="alignleft" width="270"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Baske.jpg">

class="wp-image-993042" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Baske-100x70.jpg"

alt="" width="270" height="189" /> बीबी बास्के[/caption] संत पॉल्स चर्च में शाम पांच बजे पुरोहित जे भुईया ने कार्यक्रम का संचालन किया. प्रवेशन कैरोल हुआ पहला पाठ  सुप्रिया तिर्की व दूसरा पाठ राहुल परधिया ने किया. मध्यरात्रि 11.30 बजे बीबी बास्के मुख्य अनुष्ठक रहे. इसके साथ में पुरोहित जे भेंगरा, पुरोहित वी कुजूर, पुरोहित एस पूर्ती पुरोहित यूजे सांगा, पुरोहित जे भुईया, पुरोहित जी डहंगा समेत अन्य मौजूद थे. ।

ईश्वर ने अपने आप को मनुष्य के रूप में प्रकट किया :  बिशप

बहुबाजार स्थित सीएनआई चर्च को पूरी तरह से रंग बिरंगा लाइटों से सजाया गया है, मध्यरात्रि मे बिशप बीबी बास्के मुख्य अनुष्ठक और उपदेशक रहे. उन्होंने क्रिसमस का संदेश दुनिया को दिया. कहा कि जन्म पर्व उद्दार कर्ता का जन्म है. ईश्वर ने अपने आप को मनुष्य के रूप में प्रकट किया. मनुष्य बना औऱ जीना सिखाया. ईश्वर के दृष्टि में संसार में मनुष्य को जीना सिखाया. ईश्वर ने लोगों को प्रेम का संदेश दिया. क्योकि ईश्वर प्रेम है. लोगों के साथ शांति ,प्रेम औऱ भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया है. प्रेम में शांति एक दूसरे से संगति रखने का संदेश दिया है. सभी मनुष्य ईश्वर की सृष्टि है. परिवर्तन करने का संदेश दिया है. ईश्वर के साथ संगति बनाये रखें.

संत मरिया महागिरजाघर चर्च

पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में मध्य रात्रि पुण्य रात मनायी गयी. प्रभु यीशु को याद किया. उनके याद में विनती की गयी. आर्चबिशप विसेंट आइंद ने क्रिसमस का संदेश देते हुए कहा कि वर्षों से क्रिसमस मनाते आ रहे हैं. 25 दिसम्बर हर्षोउल्लास से क्रिसमस मनायेगे. चरनी में लेटा नन्हा बालक प्रभु यीशु ख्रीस्त हमें याद दिलाता है कि ईश्वर मनुष्य से प्यार करता है.उसने अपना वास मानव जाति के बीच बनाया.

ईश्वरीय आराधना,आस्था और विश्वास का केद्र बिंदु  चर्च

ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस आज से शुरू हो गया  है. इसके लिए संत मरिया महागिरजा घर, संत पॉल्स कथिड्रल चर्च, जीईएल चर्च को पूरी तरह से सजाया गया है. चर्च परिसर को आकर्षक बनाने के लिए मुख्य गेट के सामने हरे रंग का क्रिससम ट्री रखा गया है. चरनी को भी बारिकी से बनाया गया है. यहां पर बालक यीशु को रखा गया है. इसके साथ ही माता मरियम,  युसुफ,गढेरिया, परी, गडेरिया औऱ भेड़ को रखा गया है. जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित किये हुए है. मध्य रात्रि में परमेश्वर का जन्म दिवस मनाया जा रहा है. एक माह से तैयार की गयी परमेश्वर आराधना की प्रस्तुति दी जायेगी.अन्य दिनों की अपेक्षा पुण्य रात में परमेश्वर का विशेष आऱाधना होगी.प्रभु यीशु को याद किया जायेगा. उनकी याद में केक काटा जायेगा. .चर्च परिसर मे चरनी की आशिष की जायेगी.

रोड के दोनों ओऱ लगाई गयी रंग बिरंगी लाईट

गोस्स्नर कॉलेज रोड, बहुबाजार रोड औऱ पुरुलिया रोड को विद्युत लाइटों से सजाया गया है. रोड के दोनों तरफ वाली दीवारो पर रंग बिरंगी लरी और बड बडी लाइटें भी लगाई गयी है. पेड़ों में रंग बिरंगी   टिमटमाती विद्युत लाइट सजाई गयी है. जो आसमान से खगोलीय पिंड या उल्का पिंड गिरतने  जैसा प्रतीत हो रही है. रात को खूबसूरत बनाने के लिए बीच रोड में लगे बिजली के पोल में दुधिया रंग की वेपर लाइट लगायी गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही