Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम  मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाये जाने पर META की सफाई, गलती से हट गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल पेज पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन (10.5 करोड़) के पार पहुंच गयी है. फेसबुक पर 61 मिलियन और वॉट्सऐप चैनल  पर फॉलोअर्स की संख्या 15 मिलियन हैं.
Advertisement
Advertisement
पीएम मोदी

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फेसबुक पोस्ट हटाये जाने को लेकर आलोचना झेल रही अमेरिकी कंपनी  मेटा (META) ने सफाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का  पोस्ट गलती से ब्लॉक हो गया था. मेटा के प्रवक्ता के अनुसार पीएम मोदी का  पोस्ट गलती से हट गया था. उसे अब बहाल कर दिया गया है. उन्होंने इसे  तकनीकी  गड़बड़ी (Technical Glitch)  करार दिया है. 

 

मेटा  केअंदर फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप  आदि प्लेटफॉर्म शामिल हैं. मार्क जकरबर्ग है.  इसके सीईओ  हैं. दरअसल मेटा के फेसबुक ने प्रधानमंत्री का एक पोस्ट रिमूव कर दिया था, इसके बाद आम जन सहित सहित सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गया. लोग आपत्ति जताने लगे. बात  बिगड़ते देख मेटा ने इस पर अपनी सफाई देते हुए बतायी कि पीएम का पोस्ट बहाल कर दिया गया है.

 

पीएम मोदी ने गुरुवार आधी रात को अपना वीडियो पोस्ट किया था. तीन मिनट के वीडियो में   प्रधानमंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं को बेहद गंभीरता से देखती है. उन्होंने कड़ा कानून लाने की बात कही थी.

 

अहम खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल पेज पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं.  इंस्टाग्राम पर  उनके फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन (10.5 करोड़) के पार पहुंच गयी है. फेसबुक पर 61 मिलियन और वॉट्सऐप चैनल  पर फॉलोअर्स की संख्या 15 मिलियन हैं.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही