Deoghar : मौसम विभाग रांची व जमशेदपुर के बाद अब देवघर में मौसम विज्ञान केंद्र खोलेगा. केंद्रीय मंत्रालय के निर्देश पर रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए देवघर डीसी से जमीन मांगी है. देवघर का यह मौसम विज्ञान केंद्र संथाल परगना का मुख्यालय होगा. इसके खुलने से मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिलेगी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख ने डीसी को भेजे पत्र में कहा है कि कृषि, सिंचाई, एयरक्रॉफ्ट आदि संवेदनशील मौसम गतिविधियों का पूर्वानुमान के लिए देवघर में खुलने वाले केंद्र में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाना है. इस रडार के जरिए धूलभरी आंधी, गर्जन, बिजली कड़कने, भारी बारिश, ओला, बर्फ, चक्रवात, ठंड और गर्मी का पूर्वानुमान लगाया जाएगा. इससे आम लोगों को समय पर मौसम संबंधी जानकारी दी जा सकेगी.
देवघर में खुलेगा मौसम विज्ञान केंद्र, मिलेगी सटीक जानकारी
Last Updated: Apr 28, 2025 12:00 AM (IST)