Search

 
 
 

मौसम विभाग का अनुमान, झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिनों में 4 से 6 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है,
 

Ranchi :  मौसम विभाग ने झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है,


पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गयी.  इस दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

प्रमुख शहरों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया. डालटनगंज में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 19.3 डिग्री रहा. चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 अप्रैल तक राज्य में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. 16 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क ही रहेगा.

 

राजधानी रांची में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है, जो 17 अप्रैल तक बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री तक जाने की संभावना है. 

 

 पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, और जमशेदपुर जैसे इलाकों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी, जहां पारा 40 डिग्री से 42 डिग्री     के पार जा सकता है.  14 अप्रैल के बाद गर्मी और उमस और अधिक बढ़ेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही