Search

 
 
 

मौसम विभाग ने कहा, केरलम में मानसून 26 मई को दस्तक देगा...स्काईमेट वेदर का अनुमान, 6 फीसदी कम रहेगी बारिश

जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर रहेगा. सामान्य से कम मानसून  यानी बारिश 90 से 95फीसदी के बीच रहेगी.
 

 New Delhi : केरलम में मानसून के 26 मई को दस्तक देने की संभावना  है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. वैसे आमतौर पर मानसून एक जून के आसपास केरलम पहुंचता है. उसके बाद देश के उत्तर दिशा की  बढ़ता है.

 


 साल मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी थी. मौसम विभाग के अनुसार 2025 में सामान्य से 8 फीसदी अधिक बारिश हुई थी, 30 सितंबर 2025 को मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश (937.2 मिमी) हुई है.

 


IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे सफल सीजन करार दिया था. हालांकि इस साल मानसून में कम बारिश होने की आकलन लगाया जा रहा है. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर का मानना है कि इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 6 फीसदी कम रहने की संभावना है.

 


जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर रहेगा. सामान्य से कम मानसून  यानी बारिश 90 से 95फीसदी के बीच रहेगी. 

 

  
हालांकि देश के कई हिस्सों में  बारिश कहर बरपा रही है. यूपी में आंधी-बारिश के कारण 111 लोगों की मौत हो गयी. 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में होने की खबर है.

 


मौसम विभाग के अनुसार 16 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चलेगी. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरेंगे.  बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. 

 

 
बारिश के बीच भी देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव के कारण झुलस रहा है. महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में  कल तापमान 40°C के पार दर्ज किया गया,  महाराष्ट्र का अकोला का तापमान 45.9°C दर्ज किया गया. जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के पार चला गया,   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही