Search

गलत बिजली बिल देने वाले मीटर रीडरों को हटाया गया

  • कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया
Ranchiजेबीवीएनएल के निदेशक (वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखा) मनीष कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को रांची वेस्ट डिवीजन का दौरा किया. इस दौरान कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. साथ ही गलत बिजली बिल देनेवाले मीटर रीडरों को हटाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान हाई वैल्यू उपभोक्ताओं के मीटर की जांच की गयी, जिनमें मेसर्स सुमित कुमार, कैमल फ़ूड प्रोडक्ट, ओम ईको लाइट्स, आरना बीसीटी, तिरुपति सेल्स एवं एग्रो भारती इंडस्ट्रीज शामिल हैं. टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एक उपभोक्ता के बिजली लाइन कटे होने के बावजूद चोरी से बिजली जलाया जा रहा है. टीम ने बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज कराया. एक उपभोक्ता को पाया गया कि वह अपने लोड से चार गुना अधिक बिजली का उपभोग कर रहा है. उपभोक्ता को अपना लोड 15 दिनों के भीतर बढ़वाने का निर्देश टीम ने दिया. टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसर की भी जांच की. सभी को अपना बकाया जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा गया. कुछ उपभोक्ताओं ने टीम के निरीक्षण के दौरान ही अपने बकाये का पूरा भुगतान कर दिया गया.

कुछ ऊर्जा मित्र जानबूझकर गलत बिलिंग कर रहे

इसके बाद टीम ने डिवीजन के सभी ऊर्जा मित्र (मीटर रीडरों) के साथ बैठक की. बैठक में पाया कि कुछ ऊर्जा मित्र जानबूझकर गलत बिलिंग कर रहे हैं. वैसे सभी ऊर्जा मित्रों को चिन्हित कर तुरंत एफआईआर करने का निर्देश दिया गया और फौरन हटाने का निर्देश दिया. सभी ऊर्जा मित्रों को बिलिंग में हो रही समस्या से संबंधित जेई एवं एई को लिखित में अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया.| टीम द्वारा सभी ऊर्जा मित्रों को बिलिंग के दौरान वैसे उपभोक्ता जिनका बकाया ज्यादा है, चिन्हित कर उन्हें सरकार की एक मुश्त समाधान योजना के प्रति जागरूक करते हुए उन तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. इस दौरान डीजीएम राजस्व अंजना शुक्ला दास , ईईई वीरेंद्र किस्कु , राकेश पांडेय , हिमांशु कुमार, जेई रजनीश कुमार, अशोक प्रियदर्शी के साथ साथ बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर एवं सभी ऊर्जा मित्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – SSC">https://lagatar.in/better-performance-of-students-of-sure-success-center-in-ssc-exam/">SSC

की परीक्षा में श्योर सक्सेस सेंटर के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp