Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल्द शुरू होगी मीटर रीडिंग, नई एजेंसी को दिया गया काम

Advertisement
Advertisement

तीन महीने से बंद है मीटर रीडिंग और बिलिंग का काम

Ranchi: कोरोना महामारी के कारण मीटर रीडिंग और बिलिंग बंद है. पिछले साल भी स्थिति यहीं थी. अब फिर से बिजली निगम मीटर रीडिंग करने की तैयारी कर रही है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से आने वाले कुछ दिनों में मीटर रीडिंग शुरू की जायेगी. आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव से जानकारी हुई कि इस बार नयी एजेंसी की ओर से मीटर रीडिंग की जायेगी. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के पांच जिलों के लिये बिजली वितरण ने एजेंसी कंपिटेंट को मीटर रीडिंग का काम दिया है. इसके पहले तीन साल रांची आपूर्ति क्षेत्र में एजेंसी फ्लूएंट ग्रीड को काम दिया गया था. जिसका एकरार साल 2020 में खत्म हुआ. बता दें एजेंसियों का बदलाव निगम मुख्यालय से किया गया है. उम्मीद है कि नयी एजेंसी के आने से रांची आपूर्ति क्षेत्र में काम कर रहे 3500 उर्जा मित्र बदल जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- पंचायत">https://lagatar.in/alamgirs-announcement-panchayat-elections-will-be-held-this-year/80237/">पंचायत

चुनाव: मंत्री आलमगीर की घोषणा, कोरोना संक्रमण घटा तो इसी साल होगा चुनाव

किया जा रहा था सर्वे: कोरोना लॉकडाउन के पहले तक नयी एजेंसी की ओर से सर्वे किया जा रहा था. लॉकडाउन के बाद सर्वे काम रूका. वहीं अब एजेंसी सीधे बिजली मीटर रीडिंग करेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से पिछले साल नवंबर में मीटर रीडिंग एजेंसियों को बदलने के लिए टेंडर निकाला गया. वहीं फरवरी तक अलग-अलग आपूर्ति क्षेत्रों के लिए एजेंसियों का चयन किया गया. बता दें रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में पांच जिले शामिल हैं. जिसमें रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला शामिल है. ऐसे में इन पांचों जिलों में एजेंसी कंपिटेंट की ओर से बिलिंग की जायेगी.

मार्च से बंद है मीटर रीडिंग: बता दें आपूर्ति क्षेत्र के पांच जिलों में मार्च से मीटर रीडिंग काम बंद है. इसके बाद से राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण मीटर रीडिंग काम रूक गया. ऐसे में तीन महीने के बाद मीटर रीडिंग शुरू होगा. हालांकि इस दौरान व्हाट्स एप्प नंबर जारी किया गया था. जिसके जरिये उपभोक्ता बिल जेनरेट कर सकते थे. वहीं निगम मुख्यालय की ओर से ईजी बिल एप्प के लिये भी लोगों को जागरूक किया गया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही